एक्सप्लोरर

UPTET 2020: यूपी टीईटी 2020, पंचायत चुनाव के पहले या बाद, आइये जानें परीक्षा से जुडी अन्य अहम जानकारियां

UPTET 2020: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 अनुमति का है इंतजार, कोरोना वायरस के कारण 2020 में नहीं कराई जा सकी थी यूपी टीईटी, अब 7 मार्च को है प्रस्तावित. आइये जानें UPTET से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां.

UP Teacher Eligibility Test 2021 Exam Date update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 {यूपी-टीईटी 2020} का आयोजन 7 मार्च को प्रस्तावित है. शासन से इसकी अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से यूपी टीईटी 2020 परीक्षा का संशोधित प्रस्ताव एक बार फिर शासन को भेज दिया गया है. इसके पहले फरवरी 2021 के अंत में परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन शासन से अनुमति मिलने में देर होने से अब 7 मार्च 2021 की तिथि प्रस्तावित की गई है.

यूपी-टीईटी 2020 परीक्षा कब होगी?

सूत्रों का कहना है कि यूपी टीईटी 2020 {UPTET 2020} की परीक्षा के लिए प्रस्तावित तारीख 7 मार्च  के लिए शासन से 10-15 दिन में अनुमति मिल गई तो ठीक है अन्यथा यह परीक्षा पंचायत चुनाव के बाद कराई जा सकेगी. सूत्रों के मुताबिक़ परीक्षा संस्था ने परीक्षको आयोजित कराने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है. एनआईसी के अफसरों से वार्ता भी हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि  शासन की अनुमति मिलने के तुरंत बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा. उसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए परीक्षा कराई जाएगी.

बतादें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टीईटी परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी. सीटीईटी की तारीखें फाइनल होने के बाद राज्य सरकार ने भी नवंबर मध्य में टीईटी के लिए अनुमति दे दी थी. 2020 की टीईटी में 10 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है.

यूपी टीईटी:  परीक्षा पैटर्न

यूपी टीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के लिए होता है जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए होता है.  यूपी टीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं. यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के दोनों पेपर में 150-150 प्रश्न होते हैं. हर प्रश्न एक मार्क्स का होता है.  हर पेपर की परीक्षा के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है.

यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न पेपर 1

विषय प्रश्‍नों की संख्‍या (अंक) कुल समय
बाल विकास एवं अध्‍यापन 30 प्रश्न (30 अंक) 2 घंटा 30 मिनट
गणित 30 प्रश्न (30 अंक)
भाषा - 1 (हिन्‍दी) 30 प्रश्न (30 अंक)
भाषा - 2 (अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत में से कोई एक) 30 प्रश्न (30 अंक)
पर्यावरण अध्ययन 30 प्रश्न (30 अंक)
कुल 150 प्रश्न (150 अंक)

यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न पेपर 2

विषय प्रश्‍नों की संख्‍या (अंक) कुल समय
बाल विकास एवं अध्‍यापन 30 प्रश्न (30 अंक) 150 मिनट
भाषा - 1 30 प्रश्न (30 अंक)
भाषा - 2 30 प्रश्न (30 अंक)
विज्ञान एवं गणित या सामाजिक विज्ञान 60 प्रश्न (60 अंक)
कुल 150 प्रश्न (150 अंक)

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget