एक्सप्लोरर

UP PCS Pre Exam: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के आवेदन की तारीख बढ़ी, पढ़ें भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून तक बढ़ा दी है.

UP PSC PCS Pre Exam 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2020 के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन 4 जून तक जमा कर सकते हैं. परन्तु अभ्यर्थ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे आवेदन शुल्क 2 जून तक अवश्य जमा कर दें.

लॉकडाउन के कारण तिथियों के बढाए जाने की उम्मीदवारों की बार-बार मांग को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 मई को एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की.

यूपीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड- 19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन की स्थिति के दृष्टिगत उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा -2020 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) / क्षेत्रीय वन अधिकारी (आर.एफ.ओ) सेवा परीक्षा 2020 के लिए पूर्व निर्धारित आवेदन की तिथियों में परिवर्तन करते हुए निम्नवत तिथियां निर्धारित की गई है.    

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरुआत: 21 अप्रैल 2020
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक जमा करने की अंतिम तिथि – 2 जून 2020 (पूर्व तिथि – 18 मई 2020)
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 4 जून 2020 ( पूर्व निर्धारित तिथि- 21 मई 2020)
  • प्रस्तावित परीक्षा तिथि – 21 जून 2020

रिक्तियों की कुल संख्या – विज्ञापन के अनुसार सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) में वैकेंसी की संख्या 200 है. ACF/RFO के पदों की संख्या बाद में घोषित की जायेगी.

आयु सीमा: आवेदक के आयु की गणना 1 जुलाई 2020 से की जाएगी. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.  

आवेदन शुल्क :

  • अनारक्षित वर्ग व ईडब्ल्यूएस के लिए - 125 रुपये
  • एससी व एसटी वर्ग के लिए - 65 रुपये
  • दिव्यांग वर्ग - 25 रुपये
  • एक्स सर्विसमैन- 65 रुपये

चयन प्रक्रिया:  अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है इसके लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक साईट पर जाकर कर सकते हैं.

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा और एसीएफ व आरएफओ प्री परीक्षा के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें. 

ऑफिशियल वेबसाइट के लिए क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget