एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वायरल हो रही डेटशीट पूरी तरह फर्जी- बोर्ड सचिव

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर 10वीं और 12वीं की जो डेटशीट सर्कुलेट हो रही है वो पूरी तरह फर्जी है. अभी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि फर्जी डेटशीट सर्कुलेट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं की 'फर्जी' डेटशीट सर्कुलेट हो रही है है. डेट शीट कथित तौर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी की गई है. वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने पुष्टि की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की वायरल हो रही डेट शीट फर्जी है.

फर्जी डेटशीट वायरल करने वालों के खिलाफ दर्ज की जाएगी एफआईआर

एनटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में बोर्ड सचिव ने बयान जारी कर कहा है कि, “सूचित किया जाता है कि हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं की वर्ष 2021 की डेट शीट 17-5-2021 से व्हाट्सएप पर सर्कुले की जा रही है, जिसमें कहा गया है कि परीक्षाएं 05 जून 2021 से 25 जून 2021 तक आयोजित की जाएंगी. यह टाइमटेबल बिल्कुल फर्जी है. इस फर्जी खबर को फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.”

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला होना बाकी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महीने पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. फिलहाल कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए अधिकारियों को अभी यह तय करना है कि इन परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा या नहीं.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों को अगली सूचना तक बंद करने का भी फैसला लिया गया. उत्तर प्रदेश में स्कूल शिक्षकों को भी स्थिति में सुधार होने तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है.

10वीं और 12वीं के लिए कुछ 56,03,813 स्टूडेंट्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 56,03,813 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.कुल पंजीकरण में से 29,94,312 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए और 26,09,501 ने कक्षा 10 की यूपीएमएसपी परीक्षा के लिए आवेदन किया है.

ये भी पढ़ें

Lucknow यूनिवर्सिटी ने BA, BCA कोर्स का रिजल्ट जारी किया, ऐसे करें परिणाम चेक

पंजाब: शिक्षा विभाग जल्द लॉन्च करेगा 'पंजाब करियर पोर्टल', स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर करियर गाइडेंस

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन में कितना कमा लेती हैं देश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, कब शुरू किया था ये सफर?
30 दिन में कितना कमा लेती हैं देश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, कब शुरू किया था ये सफर?
OECD Internship 2026: इस इंटर्नशिप में मिल रहा उतना स्टाइपेंड जितनी लोगों की सैलरी भी नहीं, जाना होगा पेरिस
इस इंटर्नशिप में मिल रहा उतना स्टाइपेंड जितनी लोगों की सैलरी भी नहीं, जाना होगा पेरिस
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम, OSM विवाद के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानें सैलरी और प्रोफाइल
CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम, OSM विवाद के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानें सैलरी और प्रोफाइल

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Peddi Box Office: राम चरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget