एक्सप्लोरर

पंजाब: शिक्षा विभाग जल्द लॉन्च करेगा 'पंजाब करियर पोर्टल', स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर करियर गाइडेंस

पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग 'पंजाब करियर पोर्टल' शुरू करने जा रहा है. इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंटस की बेहतर करियर और रोजगार से संबंधित ऑप्शन चुनने में मदद की जाएगी. इसके साथ ही पोर्टल हायर स्टडीज के लिए विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को भी विभिन्न देशों के कॉलेजों की एलिजिबिलिटी, स्कॉलरशिप आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा.

छात्रों को बेहतर करियर चुनने में मदद करने के लिए पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग "पंजाब करियर पोर्टल" लॉन्च करने जा रहा है. इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंटस घर बैठे ही करियर और रोजगार से संबंधित बेहतर ऑप्शन की तलाश कर पाएंगे.

बता दें कि पोर्टल - यूनिसेफ, एनजीओ आसमान फाउंडेशन और टाटा पावर द्वारा चलाया जा रहा है. इसमें 1,150 प्रवेश परीक्षाओं और 1,200 छात्रवृत्तियों के विवरण के अलावा, देश और विदेश में कम से कम 450 करियर विकल्पों, 21,000 कॉलेजों और व्यावसायिक संस्थानों की जानकारी होगी.

कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है पोर्टल

पोर्टल पर लाइफ स्किल के साथ पाठ्यक्रम को एकीकृत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सरकार के अधिकारियों ने कहा कि यह पोर्टल कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के 8.50 लाख से अधिक सरकारी स्कूली छात्रों को स्कूल स्तर से उच्च शिक्षा और काम करने के लिए निर्बाध रूप से आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगा. हर स्टूडेंट को वेबसाइट के कॉन्टेंट को एक्सेस करने के लिए एक यूनिक आईडी दी जाएगी.

विदेशी कॉलेजों से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी

पोर्टल में छात्रों के लिए करियर ऑप्शन,  विभिन्न कॉलेजों / विश्वविद्यालयों के लिए एंट्रेंस एग्जाम, वोकेशनल इंस्टीट्यूट और स्कॉलरशिप के बारे में व्यापक जानकारी होगी. इसके साथ ही हायर स्टडीज के लिए विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए ये पोर्टल विभिन्न देशों में कॉलेजों की पात्रता, छात्रवृत्ति और फैलोशिप खोजने में मदद करेगा.

छात्रों के साथ शिक्षकों के लिए भी मददगार होगा पोर्टल

"पंजाब करियर पोर्टल" शुरू करने से पहले, अधिकारियों और शिक्षकों के "कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम" के हिस्से के रूप में शिक्षा विभाग ने वर्चुअल ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित किए थे, जिसकी अध्यक्षता राज्य के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने की थी.  इस दौरान शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों को सही करियर विकल्प चुनने में मदद करने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि “पोर्टल छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी बहुत मददगार होगा. यह सरकारी स्कूलों में शिक्षा की क्वालिटी में सुधार के लिए विभाग की पहल को और मजबूत करेगा.”

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की, दो बार हुईं फेल, लेकिन सेल्फ स्टडी की बदौलत सर्जना को मिली सफलता 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री कीआज राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक, CBSE की 12वीं की परीक्षा को लेकर हो सकता है फाइनल फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

Embed widget