एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, कॉपी चेकिंग की तैयारी तेज, अप्रैल में आ सकते हैं नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी चेकिंग का काम तेजी से शुरू किया जाएगा, इस बार रिजल्ट अप्रैल में जारी हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द शुरू होगा.
  • 249 मूल्यांकन केंद्रों पर 3 करोड़ कॉपियों की जांच होगी.
  • 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू, अप्रैल में आ सकता है रिजल्ट.
  • सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल पर रोक से प्रक्रिया होगी पारदर्शी.

उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा दे रहे करीब 50 लाख छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है मीडिया रिपोर्ट की अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा समाप्त होने के बाद तुरंत कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है.बोर्ड की कोशिश है कि इस बार कॉपी चेकिंग जल्दी पूरी हो और छात्रों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.

राज्यभर में बनाए गए 249 मूल्यांकन केंद्र

कॉपियों की जांच के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में 249 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी. इतने बड़े स्तर पर कॉपियों की जांच के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग डेढ़ लाख शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल होंगे, ताकि कॉपी चेकिंग का काम तय समय के भीतर पूरा हो सके.

यह भी पढ़ें -  UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड

18 मार्च से शुरू हो सकती है कॉपी चेकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 18 मार्च 2026 से कॉपी जांच का काम शुरू कर सकता है. इसके लिए सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है ताकि शिक्षकों को कॉपी जांचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक अधिकांश कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए.

इस बार कॉपी चेकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं.मूल्यांकन केंद्रों पर हर समय सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. इससे कॉपी जांचने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सकेगा.इसके अलावा मूल्यांकन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी.

मोबाइल और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

मूल्यांकन केंद्रों के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए कई नियम लागू किए गए हैं.कॉपी जांचने के दौरान केंद्र के मुख्य द्वार बंद रखे जाएंगे और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा शिक्षकों को भी अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही रखने होंगे.इन नियमों का उद्देश्य कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाना है.

अप्रैल में आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

पिछले कुछ वर्षों के रुझान को देखें तो कॉपी जांच का काम खत्म होने के लगभग 10 से 15 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है.अगर इस बार 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होकर मार्च के अंत तक पूरा हो जाता है, तो संभावना है कि 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -  AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget