एक्सप्लोरर

UP Board 10th Results 2023: खत्म होने वाला है इंतजार...जल्द जारी होगी दसवीं के नतीजे रिलीज होने की तारीख

UP Board 10th Result 2023 Update: यूपी बोर्ड दसवीं क्लास के नतीजे जारी होने की तारीख की सूचना जल्द ही आएगी. इस बारे में अभी तक का क्या अपडेट है, जानते हैं.

UPMSP UP Board 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे रिलीज करने के विषय में जानकारी देगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है, वे ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और यहां से भी इंफॉर्मेशन पाते रहें. एक बार रिलीज होने के बाद रिजल्ट यूपीएमएसपी की इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है, जिनका पता ये है – results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in.

इतने छात्रों को है रिजल्ट की प्रतीक्षा

यूपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट का इंतजार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को है. कुल मिलाकर इस बार यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 58,85,745 कैंडिडेट्स बैठे हैं. इनमें से दसवीं के 31,16,487 छात्र शामिल हैं बाकी 27,69,258 कैंडिडेट्स बारहवीं के हैं. कुल मिलाकर 31 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को दसवीं का रिजल्ट रिलीज होने का इंतजार है.

कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे

नतीजे जारी होने के पहले वह तारीख जारी होगी जिस दिन रिजल्ट आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी. ये भी अनुमान है कि नतीजे 27 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं. ऐसे में रिजल्ट रिलीज की तारीख की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है. छात्र अपडेट्स के लिए वेबसाइट देखते रहें.

इतने एग्जामिनर्स ने की है कॉपी चेक

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट रिलीज के लिए इस बार 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है. इस काम के लिए यूपीएमएसपी ने 1,43,933 निरीक्षकों को नियुक्त किया था. अलग-अलग बात करें तो इनमें से 1.86 करोड़ कॉपियां हाईस्कूल की हैं जिन्हें 89,698 एग्जामिनर्स ने चेक किया. वहीं 1.33 करोड़ कॉपियां इंटरमीडिएट की हैं जिन्हें 54,235 एग्जामिनर्स ने चेक किया.

फेक न्यूज से बचकर रहें

इस बीच छात्रों की रुचि और एक्साइटमेंट को देखते हुए कुछ शरारती तत्व बार-बार रिजल्ट रिलीज को लेकर अफवाह फैलाते रहते हैं. कई बार रिजल्ट जारी होने की गलत तारीखों की सूचना दी जा चुकी है. छात्रों से अनुरोध है कि वे इस तरह की अफवाहों पर यकीन न करें और केवल विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: CAPF के बाद अब SSC MTS और CHSL परीक्षाएं भी होंगी रीजनल भाषाओं में 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget