एक्सप्लोरर

यूपी 69000 शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने फैसले को किया रिजर्व, निर्णय आएगा कुछ दिनों बाद

यूपी 69000 शिक्षक भर्ती के कटऑफ से संबंधित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने फैसले को रिजर्व रख लिया है. फैसला आएगा कुछ दिन बाद.

UP 69000 Teachers Recruitment 2020: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती से संबंधित मामले की सुनवाई को आज समाप्त कर दिया और इससे संबंधित फैसले को अपने पास सुरक्षित रख लिया है. अब इससे संबंधित फैसला हाईकोर्ट लखनऊ बेंच द्वारा अगले कुछ दिनों में सुनाया जायेगा. फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में  69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. क्या है मामला? परीक्षा नियामक प्राधिकरण प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश के प्राथिमक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 5 दिसंबर 2018 को एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी. आवेदन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2018 थी. जबकि निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2018 और ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर 2018 निर्धारित थी. इस परीक्षा के लिए 4,31,466 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था. लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को राज्य के 800 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई. इस परीक्षा में 4,10,440 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 21,026 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. अर्थात परीक्षा में 95.13 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे इस विज्ञापन में न्यूनतम कट ऑफ की बात तो की गई थी परन्तु कट ऑफ़ कितने प्रतिशत होगा. इसके निर्धारण की घोषणा इस नोटिफिकेशन में नहीं की गई थी. लिखित परीक्षा के अगले दिन परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा न्यूनतम कट ऑफ़ की घोषणा की गई.  इसके तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में 97 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में 90 अंक लाने होगे. अर्थात सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी अंक पर पास किया जाएगा. इसी कट ऑफ़ को लेकर रिजवान अंसारी आदि परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में रिट दायर की थी. जिसकी सुनवाई करने के बाद अब फैसला कोर्ट द्वारा सुरक्षित रख लिया गया है. याद दिलाते चलें कि इससे पहले सितम्बर, 2018 में हुई 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 45 व आरक्षित वर्ग के लिए 40 अंक पासिंग मार्क्स तय किये गये थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget