एक्सप्लोरर

UKSSSC Scam: तो यहां से होते हैं ज्यादातर पेपर लीक... जानिए किस राज्य में कितनी बार लीक हुआ पेपर

आपको बता दें राजस्थान में पिछले 10 साल में कुल 29 बार पेपर लीक हुआ. उत्तर प्रदेश में 10 साल में 12 बार पेपर लीक हुआ. जबकि, उत्तराखंड में पिछले 10 सालों में 6 बार से ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आए.

उत्तराखंड में इन दिनों बवाल चल रहा है. यहां यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले की वजह से छात्र सड़कों पर हैं और धरना दे रहे हैं. इन सब के बीच अपने हक की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियां भी जम कर चल रही हैं. लेकिन कोई इस बात का जवाब नहीं दे रहा है कि आखिरकार ये पेपर लीक हो कैसे जाते हैं. सिस्टम में कहां है ये छेद जहां से पिछले कई सालों से पेपर लीक हो रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं सवालों से जुड़े जवाब देंगे.

पहले उत्तराखंड वाला मामला समझिए

दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 13 अलग-अलग विभागों के 916 पदों पर 4 और 5 दिसंबर को ग्रेजुएट लेवल एग्जाम कराया. परीक्षा संपन्न होने के बाद, आरोप लगे कि इस परीक्षा में धांधली हुई है. यानी नकल भी कराई गई है और पेपर भी लीक हुआ है. इसके बाद अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और सड़कों पर उतर कर जमकर बवाल काटा. जब अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ा तो मामले की जांच शुरू हुई. मामले की जांच STF ने की तो पता चला कि जिसके पास पेपर सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी, उसी ने 36 लाख रुपये लेकर पेपर लीक करा दिया. इसके बाद तो और बवाल हो गया.

कब कहां हुआ पेपर लीक

पेपर लीक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि पिछले कुछ सालों में देश के अलग-अलग राज्यों में कई बार पेपर लीक हुए हैं. आपको बता दें राजस्थान में पिछले 10 साल में कुल 29 बार पेपर लीक हुआ. जबकि, उत्तर प्रदेश में 10 साल में 12 बार पेपर लीक हुआ. वहीं गुजरात में पिछले 7 सालों में 13 बार पेपर लीक हुआ. मध्य प्रदेश में पिछले 3 साल में ही 5 बार पेपर लीक हुआ और बिहार में पिछले 2 सालों में 8 बार पेपर लीक हुआ. हरियाणा में पिछले 2 साल में 3 बार पेपर लीक हुआ. जबकि उत्तराखंड में, जहां इस समय बवाल मचा है, पिछले 10 सालों में 6 बार से ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आए.

कहां से होता है पेपर लीक

पेपर लीक कहीं से भी नहीं हो सकता है. इसके लिए शातिर अपराधी उन जगहों को निशाना बनाते हैं, जहां से पेपर आराम से लीक हो सके. आपको बता दें, पेपर लीक होने के सबसे ज्यादा चांसेस प्रिंटिग प्रेस में होते हैं, क्योंकि यहां पेपर सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में आता है. वहीं बैंक लॉकर से भी पेपर लीक हो सकता है क्योंकि यहां थर्ड पार्टी इन्वॉल्वमेंट होता है. तीसरी जगह जहां से पेपर लीक हो सकता है, वो है परीक्षा करवाने वाले कमीशन का  स्ट्रॉग रुम. इसके बाद नंबर आता है परीक्षा सेंटर और परीक्षा कंट्रोलर का. इन जगहों से भी हो सकता है पेपर लीक.

ये भी पढ़ें: जुगनू क्यों गायब हो रहे हैं? आपने आखिरी बार धरती पर टिमटिमाते इन तारों को कब देखा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget