एक्सप्लोरर

दुनिया की इन यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट खुलकर यूज करेंगे AI, सवाल पूछते ही मिलने लगेंगे जवाब

UK Universities To Use AI: एक तरफ जहां बहुत सारे स्कूल-कॉलेज एआई को बैन कर रहे हैं. वहीं दुनिया की इन टॉप यूनिवर्सिटीज ने स्टूडेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का रास्ता खोल दिया है.

Russell Group Universities To Use AI: पढ़ाई में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल को लेकर लोगों के विचार अलग-अलग हैं.  खासकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और टॉप यूनिवर्सिटीज चैट जीपीटी के विरोध में खड़ी दिखती हैं. हालांकि अब इस नजरिये में बदलाव होता दिख रहा है. यूके की बहुत सी टॉप यूनिवर्सिटीज ने स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल पर मोहर लगा दी है. उन्होंने एक समझौता किया है जिसके तहत एआई का एथिकल यानी नैतिक इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इस सुविधा का गलत प्रयोग किसी न हो. कुल मिलाकर एआई से मिलने वाले फायदों को स्टूडेंट्स से साझा किया जाएगा ताकि वे तकनीकी की सहायता से पढ़ाई में और अच्छा प्रदर्शन कर पाएं.

रसेल ग्रुप ने भरी हामी

इन यूनिवर्सिटीज ने एआई के इस्तेमाल को लेकर नियम जारी किए हैं और ये कहा है कि स्टूडेंट और स्टाफ ‘एआई लिटरेट’ यानी एआई के जानकार बनें, ये जरूरी है. इस ग्रुप में बहुत सी बड़ी यूनिवर्सिटीज जैसे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, ब्रिस्टल, डरहम, मैनचस्टर, आदि शामिल हैं. इनका कहना है कि वे कोर्स को इस प्रकार डिजाइन करेंगे ताकि स्टूडेंट्स को इससे मदद मिल सके और वे एआई का बढ़िया इस्तमाल सीख सकें. इस प्रकार वे बहुत से टूल जैसे चैट जीपीटी को भी पढ़ाई के लिए प्रयोग कर पाएंगे.

24 रसेल ग्रुप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने इस बात के लिए हामी भरी है. इसमें लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, इंपीरियल कॉलेज लंदन भी शामिल हैं.

क्या हैं गाइडलाइंस

इस बाबत जारी गाइडलाइंस में मुख्य तौर पर यही कहा गया है कि एआई का प्रयोग सही ढ़ंग से होना चाहिए. स्टाफ, टीचर्स और स्टूडेंट्स सभी इसका इस्तेमाल करें लेकिन बस इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी अनैतिक कार्य नहीं होना चाहिए. इंफॉर्मशन का गलत प्रयोग नहीं होना चाहिए. इसके लिए बकायदा स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और परीक्षा से लेकर कोर्स तक इसी अनुसार डिजाइन किए जाएंगे.

कुछ समय पहले एआई को कर दिया गया था बैन

कुछ ही समय पहले की बात है जब यूके की यूनिवर्सिटीज ने एआई और खासकर चैट जीपीटी के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी थी और कहा था कि इससे छात्र नकल करते हैं और काम आसान बना लेते हैं. इतना ही नहीं मार्च 2023 में बहुत सी यूनिवर्सिटीज ने (जिसमें कई रसेल ग्रुप के साथ भी जुड़ी थी) एआई का इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया था. वहीं अब ये यूनिवर्सिटी मान रह हैं कि इससे मिलने वाले फायदे छात्रों तक जरूर पहुंचने चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस तारीख से शुरू होंगी PG की क्लासेस 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget