एक्सप्लोरर

UGC NET 2024: 18 जून को है यूजीसी नेट परीक्षा, बचे समय में ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे तमाम फायदे

UGC NET 2024 Preparation: यूजीसी नेट परीक्षा के आयोजन में थोड़ा ही वक्त बचा है. इस बचे समय में तैयारी करने के लिए ये टिप्स अपनाएंगे तो एग्जाम वाले दिन फायदा मिल सकता है. फटाफट कर लें नोट.

UGC NET 2024 Last Minute Preparation Tips: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज से करीब 15 दिन बाद यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करेगी. जैसा कि हम देख सकते हैं कि परीक्षा के आयोजन में थोड़ा ही वक्त बचा है इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और प्लान करके करना चाहिए ताकि अधिकतम फायदा उठाया जा सके. इस समय में कुछ खास नहीं किया जा सकता लेकिन जो तैयार किया है उसे ही पक्का करना और जमकर प्रैक्टिस करना जैसे बिंदुओं पर ध्यान दिया जा सकता है. आइये जानते हैं कुछ टिप्स जो तैयारी में मदद कर सकते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऐसे करें अंतिम समय में तैयारी

  • सबसे पहले बचे हुए दिनों का टाइम-टेबल बना लें. किस दिन क्या रिवाइज करना है, कितने समय तक करना है और कब तक वो विषय खत्म कर लेना है, इसक एक रफ खांचा खींच लें.
  • जो तैयार किया है केवल उसी को पक्का करने पर समय खर्च करें. इस वक्त कुछ भी नया या कोई विषय जो अब तक समझ नहीं आया है उसे न छुएं.
  • स्टडी प्लान में मॉक टेस्ट्स को महत्व दें क्योंकि इस समय केवल प्रैक्टिस ही आपको परफेक्ट बना सकती है. जमकर मॉक टेस्ट सॉल्व करें.
  • कोताही न बरतें और बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में ही मॉक टेस्ट दें. इसके बाद इसे चेक जरूर करें कि कहां गलती कर रहे हैं. उस गलती को सुधारें.
  • पिछले सालों के टेस्ट पेपर सॉल्व करने से आपकी एक्योरेसी बढ़ेगी जो परीक्षा वाले दिन काम आएगी. इसके साथ ही टाइम मैनेजमेंट में भी फायदा होगा.
  • समय के अंदर पेपर हल करना, सही हल करना और एंड में समय की कमी के कारण पेपर न छूटना भी बहुत जरूरी है. ये सब प्रैक्टिस से ही आएगा.
  • कम से कम रोज दो सैम्पल पेपर जरूर हल करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा. जिस एरिया में गलती कर रहे हों या ज्यादा समय लगा रहे हों, उन पर काम करें.
  • जो कर चुके हैं उससे ज्यादा इस समय पर कुछ खास नहीं कर सकते. इसलिए किसी बात का तनाव ना लें. किसी दूसरी की तैयारी से अपनी तैयारी की तुलना ना करें और पूरे विश्वास के साथ परीक्षा देने जाएं.
  • स्ट्रेस में कई बार छात्र आता हुआ जवाब भी नहीं लिख पाते. कई बार सवाल ठीक से नहीं पढ़ते और पूछा कुछ और गया होता है और आंसर कुछ और देते हैं.
  • परीक्षा वाले दिन के लिए पहले से तैयार हो जाएं. अपने सेंटर वगैरह के बारे में पता कर लें ताकि बाद में पैनिक न हो. एडमिट कार्ड पर दिए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. देख लें कि क्या करना है, क्या नहीं करना है ताकि एंड मोमेंट पर दिक्कत न हो.
  • समय से निकलें और बेहतर होगा अगर एग्जामिनेशन सेंटर पर टाइम से पहुंच जाएं या टाइम के पहले पहुंच जाएं. एडमिट कार्ड से लेकर, वैलिड फोटो आईडी और सेल्फ डिक्लयरेशन फॉर्म तक सभी जरूरी चीजें साथ जरूर ले जाएं. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी एग्जाम सिटी स्लिप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget