एक्सप्लोरर

UGC NET 2025 Exam: UGC NET एग्जाम की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, फटाफट करें डाउनलोड, जल्द मिलेगा एडमिट कार्ड

UGC NET 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है. इस पर्ची से उम्मीदवार जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है. पर्ची आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड की जा सकती है. अगर आपने यूजीसी नेट के लिए आवेदन किया है, तो बिना देर किए इसे डाउनलोड करना बेहतर होगा, क्योंकि इसके आधार पर ही यात्रा और अन्य तैयारियों की योजना बनाई जा सकती है.

कब है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए ली जाएगी. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी एडमिशन के लिए जरूरी होती है.

एडमिट कार्ड कब आएगा?

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर की जानकारी केवल सूचना के लिए है. यह एडमिट कार्ड नहीं है. असली हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की पूरी जानकारी दी जाएगी. परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना जरूरी होगा.

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय चार शहरों का चयन किया था, उन्हें उन्हीं विकल्पों में से एक शहर आवंटित किया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की वेबसाइट पर समय-समय पर नजर रखें और अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख भी मिस न करें.

कैसे डाउनलोड करें परीक्षा सिटी स्लिप?

  1. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Advanced City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें.
  4. लॉगिन करते ही आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी.
  5. इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव रखें.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget