एक्सप्लोरर

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, अब है एडमिट कार्ड की बारी, यहां से कर लें डाउनलोड

UGC NET City Slip 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

NTA Releases UGC NET 2024 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, यानी एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ugcnet.nta.ac.in. इसके साथ ही सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया हुआ है.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच कई शिफ्टों में किया जाएगा. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होगी और कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी. देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा और किस कैंडिडेट का सेंटर किस शहर में पड़ेगा, इसकी सूची जारी की गई है.

आप ये देखकर की आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, उसके मुताबिक ट्रैवल के इंतजाम कर सकते हैं.

कई चरणों में होगी रिलीज

ये भी जान लें कि अभी जारी सिटी स्लिप 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा की है. आगे की स्लिप एग्जाम से काफी समय पहले और कई टुकड़ों में रिलीज होगी. अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

अब है एडमिट कार्ड की बारी

इसके बाद एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे. ये अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं. इस संबंध में एनटीए ने नोटिस जारी करके कैंडिडेट्स को ये बताया है कि, अभी जो जारी हुई है, वो सिटी इंटिमेशन स्लिर है नाकि एडमिट कार्ड. ये केवल एक एडवांस इंफॉर्मेशन है जिससे ये पता चल जाए कि किस कैंडिडेट को कौन सा शहर परीक्षा के लिए दिया गया है. यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड बाद में अलग से रिलीज किए जाएंगे.

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ugcnet.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज नाम की टैब तलाशें और उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – UGC NET June 2024 City Intimation Slip for 21, 22, 23 August Exam.
  • ऐसा करने पर आपको फिर एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा.
  • यहां आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें और देखें कि आपका सेंटर किस शहर में पड़ा है. इसके मुताबिक आगे की तैयारी करें.

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

 यह भी पढ़ें: इस विषय से की है पढ़ाई तो इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget