एक्सप्लोरर

UGC NET June Result 2023: आज या कल में जारी होगी आंसर-की, इस तारीख तक रिलीज होगा रिजल्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट जून परीक्षा 2023 की आंसर-की जल्द ही रिलीज होगी. इस बीच यूजीसी अध्यक्ष ने नेट रिजल्ट को लेकर ये अपडेट शेयर किया है.

UGC NET 2023 Answer Key & Result Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज 5 जुलाई या कल 6 जुलाई के दिन यूजीसी नेट जून परीक्षा 2023 की आंसर-की रिलीज करेगी. इस बीच नेट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भी ये जानकारी सामने आ रही है. यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की है कि इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है.

वे कैंडिडेट्स जो परीक्षा में बैठे हों, उनसे अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. ऐसा करने के लिए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ugcnet.nta.nic.in.

क्या लिखा है ट्वीट में

इस बाबात जारी ट्वीट में यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा है कि, एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की 5 या 6 जुलाई के दिन जारी करने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है.

आंसर-की रिलीज होने के बाद इस पर आपत्ति की जा सकती है. अभी रिलीज होने वाली आंसर-की प्रोविजनल होगी. इस पर आने वाली आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. आपत्ति करने के लिए भी कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट जून परीक्षा 2023 का आयोजन दो फेजेस में हुआ था. पहले फेज की परीक्षा 13 से 17 जून 2023 के बीच आयोजित हुई थी और दूसरे फेज की परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जून 2023 के बीच किया गया था. एग्जाम सीबीटी मोड में हुआ था यानी कंप्यूटर बेस्ड था और इसमें मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस पूछे गए थे. यूजीसी के पैटर्न के मुताबिक सही जवाब के लिए उम्मीदवार को दो अंक दिए जाएंगे जबकि निगेटिव मार्किंग नहीं है यानी गलत जवाब के लिए मार्क्स नहीं कटेंगे. 

यह भी पढ़ें: REET Mains 2023 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget