एक्सप्लोरर

UGC Guidelines 2020: इन प्रदेशों और विश्वविद्यालयों ने फाइनल ईयर की परीक्षा करवाने में जताई असमर्थता

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी की है जिसमें फाइनल ईयर की परीक्षा को सितंबर के अंत तक करवाने का निर्देश दिया गया है. परन्तु कुछ राज्यों और यूनिवर्सिटीज ने इन परीक्षाओं का विरोध किया है.

UGC guidelines 2020: विश्वविद्यालय अनुदान आयोगन (UGC) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की परीक्षाओं और नए एकेडमिक सत्र को लेकर रिवाइज्ड गाइडलाइन्स 6 जुलाई 2020 को जारी कर दी हैं. इस गाइडलाइन्स में विश्वविद्यालयों एवं उच्च शैक्षिक संस्थाओं में यूजी और पीजी की फाइनल ईयर/ फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2020 अंत तक आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने कहा कि अगर हम स्टूडेंट्स के फाइनल ईयर की परीक्षाएं नहीं कराएंगे तो इससे उनकी डिग्री की वैधता पर एक सवाल उठेगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता चला है कि कुछ राज्यों ने अपने यहां के विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. लेकिन देश में उच्च शिक्षा स्तर में एकरूपता होना बेहद जरूरी है. इसी लिए गाइडलाइंस स्वीकार करते हुए उनका अनुसरण किया जाता है. इस लिए उन  राज्यों को भी यूजीसी की गाइडलाइंस माननी चाहिए और फाइनल ईयर की परीक्षाएं करानी चाहिए. परन्तु इसके बावजूद कुछ राज्य ऐसे हैं जिन्होंने फाइनल ईयर की परीक्षा का विरोध किया है और कहा है कि इस बेहद मुश्किल परिस्थिति में उनके लिए परीक्षा कराना संभव नहीं है.

यूजीसी गाइडलाइन्स का पंजाब ने किया विरोध

पंजाब सरकार और राजस्थान सरकार ने सितंबर तक कॉलेज और यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर की परीक्षा कराने का विरोध किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फैसला किया है कि वो पीएम मोदी को पत्र लिखकर यूजीसी ने निर्देशों पर रिव्यू करने की मांग करेंगे. आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी करने के पाहले ही राज्य विश्वविद्यालय के फाइनल परीक्षाओं को रद्द कर दिया था.

राजस्थान ने फाइनल  परीक्षाएं की कैंसिल 

राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार कॉलेज और यूनिवर्सिटी एग्जाम के फाइनल ईयर की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी कोविड-19 के कारण कॉलेज और यूनिवर्सिटी एग्जाम कराने के लिए परिस्थिति बिल्कुल सही नहीं है.

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर समेत सभी परीक्षाओं को किया गया रद्द

कोविड-19 महामारी के चलते दिल्ली सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों की फाइनल ईयर समेत सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी द्वारा तय किए गए मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर डिग्री दिए जाने का भी ऐलान किया.

सितंबर में भी विश्वविद्यालयों और कॉलेज की फाइनलपरीक्षाएं कराने की स्थिति में नहीं है तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि वह सितंबर 2020 में विश्वविद्यालयों और कॉलेज की फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि कई शैक्षणिक संस्थानों को कोविड-19 केंद्रों में बदल दिया गया है.

पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेज की फाइनल ईयर परीक्षाएं आयोजित करने की योजना निरस्त की जाए. क्योंकि इससे स्टूडेंट्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा होगा.

गौरतलब है कि 6 जुलाई 2020 को यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइंस जारी होने से कई दिन पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सरकारें अपने यहां के विश्वविद्यालयों में सभी परीक्षाएं रद्द कर चुकी हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget