एक्सप्लोरर

क्या अब बड़े संस्थानों में साल में दो बार मिलेगा एडमिशन? यूजीसी चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

Admission In Higher Educational Institutes: क्या अब हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में साल में दो बार एडमिशन ले सकते हैं. क्या है यूजीसी की नई पॉलिसी और कब से होगी लागू?

UGC Changed Policy For Admission In Higher Educational Institutes: यूजीसी के प्रमुख जगदीश कुमार के अनुसार भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को अब विदेशी विश्वविद्यालयों की तरह साल में दो बार एडमिशन देने की अनुमति दी जाएगी यूजीसी ने इस योजना को अब मंजूरी दे दी है. हांलांकि अभी ये अनिवार्य नहीं है.

ये नियम इसी सत्र से लागू होगा जिसके तहत एक साल में दो बार उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को प्रवेश मिलेगा. ये नियम एकेडमिक सेशन 2024-25 से ही लागू होगा. यूजीसी चेयरमैन ने आगे बताया है कि साल में दो बार एडमिशन होने से छात्रों के बीच उत्साह बना रहेगा, इसका कारण है दो बार मौका मिलना. 

विदेशों में मिलती है ये व्यवस्था

विदेशों की ही तरह अब हमारे देश में भी ये व्यवस्था लागू हो जाएगी. फॉरेन कंट्रीज में एडमिशन की प्रक्रिया को लचीला रखा जाता है और साल में केवल एक बार ही एडमिशन नहीं होते. इसी तरह अब हमारे देश में भी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में साल में एक बार की जगह दो बार प्रवेश दिया जाएगा.

इस बारे में यूजीसी का कहना है कि दुनियाभर के विश्वविद्यालय पहले से ही Biannual Admission Process फॉलो कर रहे हैं. भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान इस प्रवेश साइकिल को अपनाते हैं, तो इससे हमारे उच्च शिक्षा संस्थान अपने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं. 

अनिवार्यता नहीं है

यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने ये भी स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालयों के लिए द्विवार्षिक प्रवेश देना अनिवार्य नहीं होगा और वे उच्च शिक्षा संस्थान जिनके पास बेसिक स्ट्रक्चर और फैकल्टी है, वे ही इस मौके का उपयोग कर सकते हैं. 

अभी क्या है नियम

वर्तमान नियमों की बात करें तो अभी साल में एक बार एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है. इसके तहत जुलाई-अगस्त में नया सेशन शुरू होता है जो अगले साल मई-जून में खत्म हो जाता है. स्टूडेंट्स को केवल एक बार ही प्रवेश मिलता है. नई व्यवस्था के तहत साल में दो बार एडमिशन दिए जाएंगे.

इन महीनों में होगा एडमिशन

नई एकेडमिक साइकिल के तहत अब जुलाई-अगस्त के साथ ही जनवरी-फरवरी में भी एडमिशन होंगे. यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने इस बाबत घोषणा की है. उनका कहना है कि कई बार बहुत सी वजहों से कैंडिडेट्स समय पर एडमिशन नहीं ले पाते और उनका साल बेकार हो जाता है. ऐसे स्टूडेंट्स को इस प्रक्रिया से मदद मिलेगी.

इन प्रोग्राम में पहले ही मिलती थी सुविधा

बता दें कि रेग्यूलर प्रोग्राम में दो बार प्रवेश की सुविधा अब लागू की गई है लेकिन ओपेन और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में ये सुविधा पहले ही मिलती थी. इनकी सफलता को देखते हुए ही अब रेग्यूलर मोड के प्रोग्राम में भी ये विकल्प दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: NTA क्या है, ये कौन-कौन से एग्जाम कराता है? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget