एक्सप्लोरर

TS EAMCET 2021: टीएस EAMCET 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई

TS EAMCET 2021: टीएस EAMCET 2021 परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज है. पहले आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 18 मई 2021 थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था. बता दें कि ईएएमसीईटी 2021 परीक्षा 5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी.

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) 26 मई 2021 यानी आज TS इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET ) 2021 के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा.   जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वे फौरन ऑफिशियल वेबसाइट eamcet.tsche.ac.inपर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. बता दें कि जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हैदराबाद (JNTUH) तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) की ओर से TS EAMCET 2021 आयोजित करेगा.

लेट फीस के साथ 28 जून तक जमा कर सकते हैं आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार ध्यान दें कि बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है लेकिन छात्र अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करके 28 जून तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जून को जारी किए जाएंगे.

5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित होगी टीएस EAMCET 2021 परीक्षा
टीएस EAMCET 2021 परीक्षा 5 से 9 जुलाई के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएगी. गौरतलब है एग्रीकल्चर एंड मेडिकल परीक्षा 5 और 6 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी वहीं इंजीनियरिंग परीक्षा 7 से 9 जुलाई को दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होगी. बता दें कि टीएस ईएएमसीईटी इंजीनियरिंग, कृषि और चिकित्सा (फार्मेसी, पशु चिकित्सा आदि) कोर्सेस के फर्स्ट ईयर में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

आवेदन शुल्क
टीएस EAMCET 2021 का पंजीकरण शुल्क, इंजीनियरिंग या मेडिकल और कृषि समूह के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए 800 रुपये है. वहीं आरक्षित वर्ग – एससी, एसटी, पीएच छात्रों के लिए शुल्क 400 रुपये है.वहीं दोनों स्ट्रीम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 1600 रुपये और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 800 रुपये है.

CBT मोड में आयोजित की जाएगी परीक्षा
EAMCET दो पार्ट्स में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाता है - पहला भाग इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए और दूसरा भाग कृषि और चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होता है. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा और निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी.

दो लैंग्वेज में होगी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और तेलुगु या अंग्रेजी और उर्दू लैंग्वेज में होगी. प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के अलावा, टीएस ईएएमसीईटी परिणाम भी छात्र के इंटरमीडिएट के अंकों को 25 प्रतिशत वेटेज देता है. जो इसे क्लियर करते हैं वे तेलंगाना स्थित कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें

AHSEC 12th Exam 2021: सीबीएसई पैटर्न पर जुलाई में होगी असम बोर्ड की 12वीं की परीक्षा

KIITEE 2021: KIIT 'यास' से प्रभावित स्टूडेंट्स के लिए जून में आयोजित करेगा स्पेशल एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget