एक्सप्लोरर

GATE 2022: बिना लेट फीस GATE 2022 रजिस्ट्रेशन की आज है लास्ट डेट, यहां चेक करे जरूरी डिटेल्स

GATE 2022 Registration: बिना लेट फीस GATE 2022 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की आज लास्ट डेट है. हालांकि उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 1 अक्टूबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

GATE 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 सितंबर को यानी आज समाप्त हो रही है. जिन छात्रों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है उनके पास बस आज भर का मौका है फौरन आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर आवेदन करें. हालांकि लेट फीस का भुगतान कर 1 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है. सामान्य उम्मीदवारों के लिए GATE 2022 परीक्षा शुल्क 1500 रुपये है और विलंब शुल्क के साथ यह 2000 रुपये है और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए नियमित अवधि में आवेदन शुल्क 750 रुपये और लेट फीस के साथ यह 1250 रुपये है.
गौरतलब है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को GATE 2022  परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

GATE 2022 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जो छात्र GATE 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान में किसी भी अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के थर्ड ईयर या उच्चतर वर्षों में अध्ययनरत होना चाहिए. जिन छात्रों ने पहले ही इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में सरकार द्वारा अप्रूव्ड कोई डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

GATE 2022 का ये है एग्जाम पैटर्न
GATE 2022 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) बेस्ड प्रश्न और मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (MSQ) या न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे. पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा.

GATE 2022 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी से होंगे उपलब्ध
IIT खड़गपुर 3 जनवरी को GATE 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा, छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर सभी रेलिवेंट डिटेल्स चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि GATE 2022 से संबंधित सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे और कोई भी आवेदन पत्र ऑनलाइन आवेदन के बजाय किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

JKSSB recruitment 2022: जम्मू - कश्मीर में 462 पदों पर वैकेंसी, जानिए कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

HP TET Application 2021: हिमाचल प्रदेश टीईटी 2021के लिए आज से करें आवेदन, 13 नवंबर से शुरू होगी परीक्षाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget