एक्सप्लोरर

JEE Advance 2021: JEE एडवांस 2021 के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, इस लिंक से तुरंत करें अप्लाई

JEE Advance 2021: JEE एडवांस 2021 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है.उम्मीदवार वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर JEE एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी.

JEE एडवांस 2021 के लिए 21 सितंबर 2021 यानी आज रात 11:59 बजे आवेदन किया जा सकता है. पहले आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट 20 सितंबर 2021 थी जिसे 21 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हुई थी. जिनउम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास आज भर का मौका है फौरन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर JEE एडवांस के लिए अप्लाई कर दें.

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज

उम्मीदवार ध्यान दें कि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर रात 11:59 बजे है. जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 2800 रुपये का शुल्क भुगतना करना होगा. वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है. बता दें कि इस साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर द्वारा 3 अक्टूबर को JEE एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी.

IITs में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है JEE एडवांस परीक्षा

JEE एडवांस 2021 का आयोजन देश भर के विभिन्न IITs में एडमिशन के लिए किया जा रहा है. ये परीक्षा हर साल JEE मेन्स परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है. जो परीक्षा के लिए क्वालिफाई करते हैं या मिनिमम कट-ऑफ तक पहुंचते हैं, उन्हें JEE एडवांस में बैठने की अनुमति दी जाती है.

JEE एडवांस 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन हाइपरलिंक पर क्लिक करें.
  • नया लॉगिन पेज दिखाई देगा.
  • JEE मेन 2021 आवेदन संख्या और पासवर्ड भरें.
  • JEE एडवांस 2021 आवेदन पत्र में सभी मांगी गई डिटेल्स सही-सही भरें.
  • JEE एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • भविष्य  के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख लें.

25 सितंबर से उपलब्ध होंगे JEE एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड

IIT खड़गपुर द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार JEE एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड 25 सितंबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे और पेपर 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. JEE एडवांस 2021 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा, पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

गौरतलब है कि जिन छात्रों ने पिछले साल JEE एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन कोविड ​​​​-19 के कारण उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें भी इस साल जेईई मेन्स 2021 को क्वालीफाई किए बिना JEE एडवांस परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

TS ICET 2021: तेलंगाना स्टेट ICET 2021 परिणाम और फाइनल आंसर की 23 सितंबर को होगी जारी

IAS Success Story: बेहतर रणनीति की बदौलत पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बने Divyanshu Singal, जानें सफलता के टिप्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget