एक्सप्लोरर

पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन नहीं हो रही पैसों की व्यवस्था? इन तरीकों से इकट्ठा करें फंड

Abroad Studies: विदेश में पढ़ाई करने जाना चाहते हैं लेकिन पैसों की समस्या है तो ये कुछ तरीके अपनाकर समाधान तलाशा जा सकता है. जानते हैं कौन से हैं ये तरीके जो आपकी मदद कर सकते हैं.

Fund for abroad studies: कई बार बहुत से छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं लेकिन पैसों की समस्या आड़े आ जाती है. अगर आप भी इसी कैटेगरी में हैं जो विदेश पढ़ने जाने के बाकी इंतजाम कर चुके हैं लेकिन पैसे कम पड़ रहे हैं तो ये कुछ तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके फंड इकट्ठा किया जा सकता है. हालांकि विदेश पढ़ने जाना चाहते हैं तो इसकी प्लानिंग बहुत पहले से करनी चाहिए और इसके लिए फंड भी धीरे-धीरे लेकिन पहले से जमा करना एक अच्छा आइडिया है. आप चाहें तो इस काम के लिए अलग से कहीं इनवेस्ट भी कर सकते हैं. ये पैसा समय के साथ बढ़ेगा और आगे आपके काम आएगा.

पढ़ाई से बनेगा काम, मिल जाएगी स्कॉलरशिप

विदेश में पढ़ाई फंड कराने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि अपनी काबलियत को ढाल बनाएं और स्कॉलरशिप हासिल करने की कोशिश करें. इससे कम से कम आपकी फीस का पैसा बचेगा. करीब-करीब हर बड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेज मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप ऑफर करते हैं. कोशिश करें कि आपकी पढ़ाई संस्थान ही फंड कर दे. जमकर मेहनत करें, पहले से प्लान करें और स्कॉलरशिप हासिल करें.

एजुकेशन लोन

एजुकेशन लोन एक तरीका है जिसकी मदद से आप विदेश में पढ़ाई करने जा सकते हैं. हालांकि पहले इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और ये जरूर देख लें कि आप जहां पढ़ने जा रहे हैं और जिस पढ़ाई के लिए कर्ज ले रहे हैं, वहां से वापस आकर आपकी ऐसी जॉब जरूर लगे जो कर्ज उतारने में मदद करे. इसलिए लोन लेने के पहले प्रैक्टिकल ग्राउंड पर सभी बातों पर विचार कर लें तभी आगे बढ़ें.

स्पांसरशिप हासिल करें

कई बार कैंडिडेट जब बहुत अच्छा परफॉर्म करता है तो कई कंपनियां उसे स्पांसर करती हैं ताकि वह और पढ़ाई करे और वापस आकर उनके लिए काम करे. आप भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. कुछ कंपनियां हैं जो अपने इंप्लॉई की पढ़ाई फंड करती हैं. हालंकि इसके कुछ नियम होते हैं जैसे आपको कुछ समय तक उस कंपनी के साथ ही काम करना होगा या इतने समय में पैसा वापस करना होगा. इसलिए पहले सारे नियम पता कर लें फिर ही आगे बढ़ें.

क्राउड फंडिंग

ये वो तरीका है जिसकी मदद से आप अजनबी लोगों से पैसे की मदद मांगते हैं. इस तरीके से आप सोशल मीडिया या दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपनी पूरी बात लिखते हैं और लोगों से पैसा देने की अपील करते हैं. अपनी काबलियत को दिखाते हुए सर्टिफिकेट और एडमिशन स्लिप वगैरह आप सब यहां प्रमाण के रूप में डालें और ईमानदारी से अपनी बात कहें. कई बार लोग आगे बढ़कर ऐसे लोगों की मदद कर देते हैं जो वाकई पढ़ाई में कुछ कमाल कर सकते हैं लेकिन फंडिंग की वजह से उनकी पढ़ाई रुक रही होती है. इसके लिए आप ग्रुप भी बना सकते हैं, बड़े डोनेशन देने वाले लोगों को टैग भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यहां निकली 901 पद पर सरकारी नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
BPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget