एक्सप्लोरर

UP के इस स्कूल में निराले ढंग से पढ़ाई जाती है ABCD, यहां A से Apple नहीं, A से Arjun होता है

UP School News: उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में बच्चों को नए ढंग से एबीसीडी पढ़ाई जा रही है. यहां इंग्लिश की जगह उन्हें हिंदी में एल्फाबेट समझाए जा रहे हैं. जैसे ए से एप्पल की जगह ए से अर्जुन.

Unique ABCD In UP School: उत्तर प्रदेश के एक स्कूल ने एबीसीडी की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है. यहां पर अब ए से एप्पल की जगह ए से अर्जुन पढ़ाया जा रहा है. ठीक इसी तरह बी से बॉल या बैट नहीं बी से बलराम पढ़ाया जाता है. इन नई किताबों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यही नहीं जब किताब में ए से अर्जुन लिखा है तो सामने उसका मतलब भी एक लाइन में समझाया गया है. ए से अर्जुन – अर्जुन इज ए ग्रेट वैरियर. इसी प्रकार बी से बलराम  - बलराम इज ब्रदर ऑफ कृष्णा.

छप गई हैं नए एल्फाबेट की किताबें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इस स्कूल में न केवल नए तरह से एबीसीडी पढ़ाई जा रही है बल्कि इसकी किताबें भी छप गई हैं. इन किताबों में A फॉर अर्जुन, B फॉर बलराम और C फॉर चाणक्य लिखा है.

पौराणिक इतिहास से निकाले गए मतलब

इस किताब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस स्कूल का नाम है अमीनाबाद इण्टर कालेज, लखनऊ. यहां पर बच्चे अब इंग्लिश एल्फाबेट तो सीख रहे हैं पर उनके मतलब भारतीय पौराणिक इतिहास से निकाले गए हैं. स्कूल का मानना है कि इससे छात्र भारतीय इतिहास से परीचित हो पाएंगे.

क्या कहना है स्कूल प्रिंसिपल का

इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल साहब लाल मिश्रा का कहना है कि इस तरह की शब्दावली से छात्र भारतीय संस्कृति से परीचित हो पाएंगे. इस तरह की इंग्लिश एल्फाबेट की फाइल्स सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हैं. इन फाइलों में शब्दों से रिलेटेड चित्र भी दिए हैं जिससे बच्चों को समझने में आसानी होगी. उदाहरण के लिए A से अर्जुन है और फिर अर्जुन को एक लाइन में समझाया गया है.

125 साल पुराना है ये स्कूल

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्कूल की बुनियाद खुद बहुत पुरानी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्कूल 125 साल पुराना है. यहां अब बच्चों को नई एबीसीडी पढ़ाई जा रही है जिसके माध्यम से वे भारतीय ऐतिहासिक और पौराणिक महापुरुषों के विषय में जानकारी पाएंगे. अच्छी बात ये है कि उनके नाम के साथ तस्वीरे होने से बच्चों के मन में ये नाम साफ होंगे और उन्हें याद करने में बच्चों को परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: साल 2022 में इन कंपनियों ने की कॉस्ट कटिंग, निकाल दिए बड़ी संख्या में इंप्लॉइज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय मूल के छात्रों का कमाल, अमेरिका की टॉप साइंस प्रतियोगिता में बनाई जगह  
भारतीय मूल के छात्रों का कमाल, अमेरिका की टॉप साइंस प्रतियोगिता में बनाई जगह  
विदेश से MBBS के बाद FMGE पास करने में लगते हैं कितने साल? जानें डिटेल
विदेश से MBBS के बाद FMGE पास करने में लगते हैं कितने साल? जानें डिटेल
हर 100 में 8 लड़कियां बीच में छोड़ रहीं पढ़ाई, डरा देंगे आंकड़े
हर 100 में 8 लड़कियां बीच में छोड़ रहीं पढ़ाई, डरा देंगे आंकड़े
देश में 1 लाख से ज्यादा स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे, आंध्र प्रदेश सबसे आगे
देश में 1 लाख से ज्यादा स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे, आंध्र प्रदेश सबसे आगे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget