एक्सप्लोरर

Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का है सपना, ये पांच डिप्लोमा कोर्स दिलाएंगे सीधी एंट्री और लाखों की सैलरी

Film Industry: फिल्मों में काम करना चाहते हैं, लेकिन एक्टर बन कर नहीं... तो ये पांच डिप्लोमा कोर्स आपके लिए ही हैं. इन्हें करने के बाद आप इस इंडस्ट्री में काम भी कर पाएंगे और अच्छा पैसा भी कमाएंगे.

जैसे ही कोई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की बात करता है, तो लोग समझते हैं कि वह हीरो ही बनने की बात कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह के काम होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कामों के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि इन कामों को करने के लिए आपको कौन सी पढ़ाई पढ़नी होगी. सबसे अच्छी बात कि ये सभी कोर्स एक साल या 6 महीने के डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत आते हैं और ये डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे. जबकि, इस कोर्स को करने के बाद मिलने वाले पैसे की बात करें तो आप अपनी बेहतर स्किल्स दिखा कर इससे लाखों कमा सकते हैं.

सिनेमेटोग्राफी में डिप्लोमा कैसे करें

सिनेमेटोग्राफी में डिप्लोमा आप देश के किसी भी मीडिया कॉलेज से कर सकते हैं. सिनेमेटोग्राफी को फिल्म का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. दरअसल, एक सिनेमेटोग्राफर का काम होता फिल्म में इस्तेमाल होने वाली कैमरा और लाइटिंग की बारीक टेक्निक्स को समझ कर उसे मैनेज करना. आपको बता दें, सिनेमेटोग्राफर को ही डीओपी भी कहा जाता है, जिसे आप डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के नाम से भी जानते हैं. सिनेमेटोग्राफी में ग्रेजुएशन के बाद आप एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं, जबकि अगर 12वीं के बाद आप इसकी पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको तीन साल का डिग्री कोर्स करना होगा. अगर इस पढ़ाई के लिए लगने वाली फीस की बात करें तो एक साल में आपको ज्यादा से ज्यादा एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होंगे. हालांकि, अगर आप किसी सरकारी संस्थान से यह कोर्स करते हैं तो आपकी फीस और कम हो जाएगी. जबकि, एक सिनेमेटोग्राफर के महीने की कमाई की बात करें तो वह गिरी हालत में लाखों रुपए कमा लेता है.

VFX में डिप्लोमा कैसे करें

VFX जिसे विजुअल इफेक्ट्स भी कहते हैं, का इस्तेमाल आज कल फिल्मों में खूब हो रहा है. बाहुबली, रा-वन और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में आपको वीएफएक्स खूब देखने को मिला. फिल्मों के साथ-साथ गेमिंग इंडस्ट्री में भी VFX एक्सपर्ट की डिमांड तेजी से बढ़ी है. अगर आप भी इस फील्ड में कुछ करना चाहते हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स आप किसी भी मीडिया कॉलेज से कर सकते हैं.

ऑडियो एडिटिंग में डिप्लोमा कैसे करें

ऑडियो एडिटिंग में डिप्लोमा करना आसान नहीं है, क्योंकि ये पढ़ाई देश में कुछ ही कॉलेज कराते हैं. हालांकि, अगर आप ऑडियो एडिटिंग में डिप्लोमा कर लेते हैं, तो समझिए आपका भविष्य सही रास्ते पर है. ऑडियो एक्सपर्ट की जरूरत फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा है और लोग कम हैं, ऐसे में जो लोग भी ऑडियो एक्सपर्ट हैं वो अच्छा पैसा कमा लेते हैं. अगर हम बात करें कि ऑडियो एक्सपर्ट का काम क्या होता है, तो आपको बता दें कि फिल्मों में आप जो आवाजें सुनते हैं, चाहे वो चलते समय जूतों की आवाज हो या फिर गोली चलने की, या बारिश की सब कुछ ऑडियो एडिटर ही मैनेज करता है. यहां तक कि हर एक छोटी से छोटी चीज जो आप फिल्मों में देखते हैं और उसके बैकग्राउंड में आवाज आती है उसे मैनेज करने का काम ऑडियो एडिटर ही करता है.

वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा कैसे करें

वीडियो एडिटिंग में आप एक साल का डिप्लोमा और 6 महीने का सर्टिफिकेट दोनों कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स करने में पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होंगे. वहीं फिल्मों में वीडियो एडिटर के रोल की बात करें तो यह बेहद अहम होता है. दरअसल, फिल्म कई टुकड़ों में शूट होती है, लेकिन इन टुकड़ों को एक साथ जोड़ना और पूरी पिक्चर को अच्छी तरह से तैयार करना, वीडियो एडिटर का ही काम होता है. आज के दौर में वीडियो एडिटर की डिमांड बहुत ज्यादा है, क्योंकि लोगों के बीच वीडियो कंटेंट की मांग बढ़ गई है, ऐसे में अगर आप फिल्मों के लिए काम नहीं भी करते हैं तो भी आपको कई प्रोडक्शन हाउसेस से बढ़िया काम मिल जाएगा और आप आराम से महीने में अच्छा कमा सकते हैं.

सेट डिजाइनिंग में डिप्लोमा कैसे करें

सेट डिजाइनिंग का मतलब होता है, इनडोर शूटिंग के दौरान स्टेज यानि सेट तैयार करना. यानि अगर फिल्म में जयपुर के किसी महल का सीन दिखाना है और शूटिंग मुंबई में ही करना है तो सेट डिजाइनर का काम होता है कि उस महल के जैसा दिखने वाला सेट स्टूडियो के अंदर ही तैयार करना. इसी तरह कई बार स्क्रिप्ट और सीन के आधार पर भी सेट डिजाइनर सेट तैयार करते हैं. संजय लीला भंसाली और आशुतोष गोवारिकर जैसे फिल्म डायरेक्टरों की फिल्मों में अक्सर आपको शानदार सेट डिजाइनिंग का काम देखने को मिलता है. सेट डिजाइनिंग की पढ़ाई अगर आप करना चाहते हैं तो आप किसी भी अच्छे मीडिया कॉलेज से इसमें एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गिरगिट को रंग बदलते तो देखा ही होगा! समझिए कैसे होता है ये अनोखा कारनामा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget