एक्सप्लोरर

देश के सबसे अमीर लोगों के बच्चे इन स्कूलों में पढ़ते हैं, हर साल देते हैं इतने लाख फीस

द दून स्कूल उत्तराखंड में स्थित है. यह स्कूल खूबसूरत पहाड़ों से घिरा है. इस स्कूल की स्थापना साल 1929 में हुई थी. भारत के कई अमीर बिजनेसमैन और पॉलिटिकल घरानों के बच्चों ने इस स्कूल में पढ़ाई की है.

शिक्षा पूरी दुनिया में महंगी हो रही है. छोटे शहरों के स्कूलों में भी छात्रों के पेरेंट्स से मोटी फीस वसूली जाती है. लेकिन यह फीस इतनी ज्यादा नहीं होती, जितनी भारत के इन चुनिंदा स्कूलों में लगती है. इन स्कूलों में 1 साल की इतनी फीस लगती है कि उतने में आप एक बढ़िया सी कार खरीद लें. आज हम आपको भारत के टॉप 3 स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां पढ़ने वाले छात्रों को सालाना लाखों में फीस चुकानी होती है. इन स्कूलों में आम घरों के बच्चे नहीं पढ़ते. भारत के कुछ रईस परिवारों के बच्चे ही इन स्कूलों में पढ़ाई करते हैं और विदेशी छात्र भी यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं. तमाम सुख-सुविधाओं से लैस ये स्कूल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगते... तो चलिए जानते हैं कौन से हैं यह टॉप 3 स्कूल.

पहले नंबर पर द सिंधिया स्कूल

द सिंधिया स्कूल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है. यह स्कूल ग्वालियर के किले पर लगभग 110 एकड़ में बना है. इस स्कूल की स्थापना साल 1997 में ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया ने की थी. इसे देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक माना जाता है. इस स्कूल में कक्षा पांचवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है और लगभग 12 लाख रुपए सालाना फीस छात्रों से लिया जाता है.

दूसरे नंबर पर द दून स्कूल

द दून स्कूल देवभूमि उत्तराखंड में स्थित है. यह स्कूल खूबसूरत पहाड़ों से घिरा है. इस स्कूल की स्थापना साल 1929 में हुई थी. भारत के कई अमीर बिजनेसमैन और पॉलिटिकल घरानों के बच्चों ने इस स्कूल में पढ़ाई की है. यहां लगने वाली सालाना फीस की बात करें तो यह 9 से 10 लाख रुपए के करीब है. इसके साथ ही अगर आप द दून स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपको 3 लाख 50 हजार का सिक्योरिटी डिपाजिट भी जमा करना पड़ेगा.

तीसरे नंबर पर है वेल्हम बॉयज स्कूल

वेल्हम बॉयज स्कूल भी उत्तराखंड में स्थित है. यह स्कूल करीब 30 एकड़ में बना है. इस स्कूल में हिंदुस्तान के कई बड़े पॉलिटिकल लीडरों ने पढ़ाई की है. इनमें संजय गांधी, मणिशंकर अय्यर, नवीन पटनायक और अमरिंदर सिंह जैसे नेता शामिल हैं. इस स्कूल की स्थापना साल 1937 में हुई थी. यहां लगने वाली फीस की बात करें तो इस स्कूल में सालाना 5 लाख से 6 लाख के करीब छात्रों से फीस ली जाती है. इसके साथ ही ट्यूशन और अन्य सुविधाओं के लिए छात्रों से सालाना 1 लाख रुपए अलग से वसूला जाता है.

ये भी पढ़ें: 1 साल में होता है ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स, फीस 1 लाख से कम और कमाई छप्परफाड़

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

Embed widget