एक्सप्लोरर

Teachers Day Quotes in Hindi: पुस्तकों के बिना असंभव होती मानव सभ्यता... टीचर्स डे पर पढ़ें सर्वपल्ली राधाकृष्णन के वो विचार, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

भारत में हर साल 5 सितंबर यानी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनके ऐसे ही अनमोल विचार जो आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे.

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षक, लेखक और राजनेता थे. भारत रत्न से सम्मानित राधाकृष्णन की दिली इच्छा थी कि उनके जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने के बजाय यदि इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी. इसलिए उन्हें स्मरण करते हुए इस दिन को हम टीचर्स डे के रूप में मनाते हैं.

इस दिन शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं. साथ ही विद्यार्थी अपने गुरुओं को गिफ्ट या कार्ड देकर उन्हें धन्यवाद करते हैं. दरअसल, किसी भी राष्ट्र की नींव को मजबूत वहां के शिक्षक ही बनाते हैं. शिक्षक ही होते हैं जो आने वाले भविष्य को गढ़ते हैं और इसे सही आकार देते हैं. शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के अपने कर्तव्य का पालन करते हैं. ये शिक्षक ही हमें अज्ञान के अंधेरे से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्वयं शिक्षक रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ऐसे ही कुछ अनमोल विचार जो आपके जीवन को एक नई और बेहतरीन राह दिखाएंगे.

1. सच्ची शिक्षा वह है, जो हमें मानवता की सेवा करना सिखाए.

2. शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी भरना नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाना है.

3. सच्ची शिक्षा वही है, जो इंसान को अच्छे विचार, अच्छे व्यवहार और अच्छे कर्म की ओर ले जाए.

4.  शिक्षक केवल वही नहीं है, जो पढ़ाता है, बल्कि वह है जो अपने आचरण से प्रेरणा देता है.

5.  पुस्तकें वह साधन हैं, जिनके बिना मानव सभ्यता असंभव होती.

6.  ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें पूर्णता देता है.

7.  धर्म का असली मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि बांटना.

8. हम तब तक महान राष्ट्र नहीं बन सकते जब तक शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता न दें.

9. शिक्षा हमें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाती है.

10.  ज्ञान तभी सार्थक है जब उसे व्यवहार में उतारा जाए.

इसे भी पढ़े : CBSE ने दिव्यांग छात्रों के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन पोर्टल, अब बोर्ड परीक्षा होगी और आसान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget