एक्सप्लोरर

Tamil Nadu School Reopening: 1 नवंबर से फिजिकल मोड में खुलेंगे कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

तमिलनाडु में 1 नवंबर  2021 से कक्षा 1 से 8 छात्रों के लिए फिजिकल मोड में स्कूल फिर से खुल जाएंगे. गौरतलब है कि राज्य में 1 सितंबर  2021 से कक्षा 9 से 12 के छात्रों लिए स्कूल पहले ही खुल चुके हैं.

कोविड-19 के मामलों में गिरावट को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से खुल चुके हैं. वहीं तमिलनाडु में भी कोविड-19 गाइडलाइन्स के साथ कक्षा 1 से 8 के लिए कक्षाएं फिर से 1 नवंबर से शुरू होंगी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले की घोषणा की है. सीएम स्टालिन ने कहा है कि स्कूल उचित कोविड-19 गाइडलाइन्स के साथ शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे.

उचित कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ शुरू होंगे स्कूल
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला एक्सपर्ट्स, पैरेंट्स और एजुकेशनिस्ट के सुझाव पर विचार करने के बाद लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों, अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षाविदों ने इस बात को हाईलाइट किया है कि लंबे समय तक स्कूलों के बंद रहने से छात्रों में तनाव पैदा हो गया है. इसलिए, स्कूल उचित कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ फिर से शुरू होंगे जैसे कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना. इसके अलावा, नियमित अंतराल पर हैंड सैनिटाइजर का उपयोग किया जाएगा और स्कूल भवनों का बार-बार सैनिटाइजेशन किया जाएगा. सभी स्टेकहोल्डर से अपेक्षा की जाती है कि वे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें. शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय, तमिलनाडु के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी की गई है.

राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं
इस बीच, राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल पहले ही फिजिकल क्लासेज के लिए फिर से खोल दिए गए हैं. राज्य में 1 सितंबर 2021 से ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुईं. 1 सितंबर, 2021 को स्कूलों को फिर से खोलने से पहले, सरकार ने ज्यादा से ज्यादा सरकारी शिक्षकों का टीकाकरण भी किया. स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन ने उल्लेख किया था कि सरकारी स्कूलों के लगभग 90% स्कूली शिक्षकों को टीका लगाया गया था.

ये भी पढ़ें

JNU Convocation 2021: जेएनयू अपना 5वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को वर्चुअली आयोजित करेगा, ये हैं डिटेल्स

NEET PG Result 2021: नीट PG परिणाम 2021 घोषित, यहां चेक करें कैटेगरी वाइज कट-ऑफ


 
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget