एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे पुरानी भाषाएं कौन-सी, छह सबसे पुरानी लैंग्वेज में कितनी भारतीय?

दुनिया में भारत की सांस्कृतिक विरासत और जड़ें बेहद गहरी और पुरानी हैं. देश की तमिल और संस्कृत दुनिया की उन चंद भाषाओं में से एक हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि वह सबसे पुरानी भाषाएं हैं.

Oldest Languages of the World: दो लोगों को आपस में बात करने के लिए एक माध्यम की जरूरत होती है. भाषा वही माध्यम है जिसके जरिए लोग एक दूसरे से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और अपनी बातें एक दूसरे तक पहुंचाकर उनकी बातों को समझा और महसूस कर पाते हैं. हम जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां की भाषा या बोली के बारे में तो हम जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में कौन सी वह भाषाएं हैं जो सबसे पुरानी मानी जाती है? इनमें से भारत की कितनी और कौन सी भाषाएं हैं? आइये हम आपको बताते हैं...
 
 
सबसे पुरानी भाषा है तमिल
भारत के द​क्षिणी हिस्से खासकर तमिलनाडु राज्य व उससे लगते क्षेत्रों में बोली जाने वाली इस तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है. भारत के अलावा श्रीलंका के कुछ हिस्से में भी इस तमिल भाषा का इस्तेमाल लोग एक दूसरे से संवाद के लिए करते हैं.
 
संस्कृत भी है काफी पुरानी
संस्कृत भाषा को काफी पौराणिक माना जाता है. हालांकि जानकारों का कहना है कि इंडो आर्यंस जब भारतीय भूभाग पर पहुंचे तो वह अपने साथ संस्कृत भाषा को लाए थे. तब से इस भाषा को भारतीय भूभाग में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. भारत में इस्तेमाल होने वाली इस दूसरी भाषा संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक माना जाता है. पुरानी भाषाओं की सूची में इसे दूसरा स्थान दिया गया है.
 
हायरू​ग्लिफ्स
इजिप्ट देश की यह पुरानी भाषा है और इस भाषा को भी काफी पुरानी भाषा में से एक माना जाता है. इजिप्ट के पिरामिड के अलावा कई अलग-अलग ऐतिहासिक महत्व के स्थान पर भी इस हायरू​ग्लिफ्स भाषा में लिखे होने के साक्ष्य इतिहासकारों को मिले हैं. इसका सबसे पुराना सबूत 3200 बीसी के मिलते हैं.
 
 
अकाडियन
अकाडियन भाषा को मेसोपोटामिया देश के लोग बोला करते थे. इस भाषा को करीब ढाई हजार साल पुराना माना जाता है. इतिहासकारों को ढाई हजार साल पुराने ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो यह बताते हैं कि उस समय इस अकाडियन भाषा का मेसोपोटामिया के लोग खासतौर पर एक दूसरे से अपनी बात बताने के लिए इस्तेमाल किया करते थे.
 
चाइनीज
चीनी भाषा के बारे में कहा जाता है कि वह करीब 3000 साल पुरानी है. इस भाषा को दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक माना जाता है. हालांकि दुनिया के नक्शे पर इस भाषा को बोलने वाले देशों की संख्या ज्यादा नहीं है. यह भाषा चीन और उसके प्रभुत्व वाले क्षेत्र में ज्यादा बोलचाल में इस्तेमाल की जाती है.
 
हिब्रू
हिब्रू भाषा को इजरायल देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर जाना जाता है. इस भाषा का उपयोग हजारों साल पहले हुआ करता था, लेकिन कई चरणों में कई बार किए गए इजरायली नागरिकों जिन्हें ज्यूज कहा जाता है, उनके नरसंहार और पलायन के चलते यह भाषा धीरे-धीरे लुप्त होती चली गई. इजराइल देश के बनने के बाद फिर से इस भाषा को महत्व और स्थान मिलना शुरू हुआ.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget