एक्सप्लोरर

AIIMS की प्रवेश परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, INI CET एग्जाम-2021 एक महीने के लिए टाला

AIIMS INICET 2021 Exam Date: सुप्रीम कोर्ट ने आज एम्स की ओर से 16 जून 2021 को आयोजित की जाने वाली INI CET की परीक्षा 2021 को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया. इस परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि  महामारी के दौरान परीक्षा का आयोजन सही नहीं है.

देश की सर्वोच्च अदालत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान की ओर से 16 जून 2021 को आयोजित की जाने वाली INI CET की परीक्षा 2021 को एक महीने के लिए टाल दिया है.  यह परीक्षा मेडिकल की उच्च शिक्षा के लिए देश भर में डॉक्टरों द्वारा दी जाती है. इस परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि  महामारी के दौरान परीक्षा का आयोजन सही नहीं है वैसे भी परीक्षा का फॉर्म भरने वाले कई डॉक्टर अभी खुद भी कोविड ड्यूटी में तैनात हैं.

जल्द ही एम्स द्वारा परीक्षा के स्थगित करने के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

INI CET 2021 के एडमिट कार्ड भी कर दिए गए थे जारी

वहीं बता दें कि बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे. जबकि मेडिकल के छात्र इस परीक्षा को स्थगित किए जाने को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे हैं. दरअसल पीएम मोदी की अपील के बाद से कई एमबीबीएस के स्टूडेंट्स कोविड ड्यूटी में तैनात हैं. ऐसे में इन छात्रों को लिए एग्जाम की तैयारी करने में काफी मुश्किल हो रही है.

छात्रों का कहना था कि 12-12 घंटे की कोविड ड्यूटी करने के बाद उन्हें एग्जाम की तैयारी के लिए समय नहीं मिल पाया है. इसके साथ ही छात्रों का ये भी कहना है कि वे मौजूदा हालात में मानसिक रूप से परीक्षा देने के लिए खुद को तैयार नहीं मानते हैं. इस कारण वे परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे.

INI CET के अंकों के आधार पर इन कोर्सेस में मिलता है एडमिशन

INI CET 2021 मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर्स ऑफ चिरुर्गी (MCH) और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्सेस में एडमिशन के लिए 16 जून को डेजिगनेटेड सेंटर्स पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. INI CET 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा. इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) एम्स, JIPMER, PGIMER और निमहंस में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजिक किया जाता है.

ये भी पढ़ें

BSEH HBSE 10th Result 2021: जानें कितने बजे 10वीं का रिजल्ट किया जाएगा जारी, कैसे करें चेक ये भी जानें

AISHE Report 2019-20: हायर एजुकेशन में स्टूडेंट्स एनरोलमेंट में हुआ 11.4% का इजाफा, PhD करने वालों की संख्या 60% बढ़ी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget