एक्सप्लोरर

IAS Success Story: IIT ग्रेजुएट तेजस्वी ने दूसरी कोशिश में पास की UPSC परीक्षा, बनीं टॉपर | पढ़ें उनके टिप्स

तेजस्वी राणा साल 2017 बैच की IAS हैं. उन्होंने साल 2016 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 12वीं रैंक के साथ टॉप किया था, जिससे उन्हें उनका मनचाहा पद मिला. जानते हैं तेजस्वी से परीक्षा की तैयारी के टिप्स.

Success Story Of IAS Tejasvi Rana: सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का इस परीक्षा को लेकर अलग-अलग अनुभव होता है. किसी को यह पहले ही अटेम्पट में पास करनी होती है तो कोई मानकर चलता है कि दो-चार अटेम्पट तो परीक्षा पास करने में लग ही जाएंगे. ऐसी ही सोच रखती हैं तेजस्वी राणा. तेजस्वी का मानना है कि सिविल सेवा परीक्षा को ठीक से समझने के लिए जरूरी है कि अटेम्पट देकर परीक्षा का प्रारूप प्रैक्टिकली देख लिया जाए. उनके अनुसार बहुत सारे अटेम्पट परीक्षा देने के लिए मिलते हैं तो अगर प्रारूप समझने में एक अटेम्पट चला भी जाता है तो कोई परेशानी की बात नहीं है. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने इस परीक्षा की तैयारी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. पहले जानते हैं उनके बारे में थोड़ा और.

आईआईटी ग्रेजुएट हैं तेजस्वी

तेजस्वी बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थी और उनके हमेशा अच्छे अंक आते थे. कुरुक्षेत्र, हरियाणा की तेजस्वी का जन्म और शुरुआती पढ़ाई-लिखाई यही हुई. दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में उन्होंने बहुत अच्छे अंकों से परीक्षा पास की. उस समय इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाली तेजस्वी ने जेईई परीक्षा दी और सेलेक्ट हो गईं. इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसी दौरान उन्हें और उनके माता-पिता को यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने इस तरफ रुख कर लिया. साल 2015 में ही तेजस्वी ने पहला अटेम्प्ट दिया और प्री परीक्षा पास भी कर ली.

यहां देखें तेजस्वी राणा द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

परीक्षा देकर समझें परीक्षा प्रारूप

तेजस्वी कहती हैं कि आप कितना भी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल कर लें लेकिन परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से आपका परिचय तभी हो पाता है जब आप एग्जाम देते हैं. इसी सोच के साथ साल 2015 में ग्रेजुएशन पूरा करने के तुरंत बाद ही उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा का पहला अटेम्प्ट दिया था जिसमें वे मेन्स एग्जाम पास नहीं कर पायी थी. दूसरे अटेम्पट में हालांकि उन्होंने न केवल सफलता पायी बल्कि 12वीं रैंक के साथ टॉपर भी बनीं. इसी के साथ उन्हें मिला आईएएस पद.

सिलेबस है बहुत जरूरी –

तेजस्वी अगली जरूरी चीज मानती हैं यूपीएससी का सिलेबस. वे कहती हैं कि तैयारी ठीक प्रकार से करने के लिए जरूरी है कि सिलेबस आपके दिमाग में साफ हो. इसे ठीक से देखें और हो सके तो कहीं लिखकर टांग लें ताकि बार-बार उसे दोहराते रहें.

अगली जरूरी चीज है बेसिक बुक्स. वे कहती हैं कि तैयारी के लिए बेसिक बुक्स पढ़ना बहुत जरूरी है. इसलिए एनसीईआरटी से तैयारी आरंभ करें. क्लास 9 से 12 की एनसीईआरटी जरूर पढ़ें उसके बाद ही स्टैंडर्ड बुक्स पर आएं.

ऑप्शनल को लेकर रहें सजग

तेजस्वी आगे कहती हैं की ऑप्शनल का चुनाव किसी के भी लिए बहुत जरूरी होता है इसलिए इसे सोच-समझकर चुनें. ऐसा ही विषय सेलेक्ट करें जिसे आप सालभर तक पढ़ने की क्षमता रखते हों. क्योंकि कोई भी विषय अगर पसंद का न हो तो बहुत लंबे समय तक नहीं पढ़ा जा सकता. दूसरी जरूरी बात यह है कि ऑप्शनल चुनते समय यह भी देख लें कि उसकी किताबें उपलब्ध हैं या नहीं. इसके बाद ट्रेंड या स्कोरिंग सब्जेक्ट पर जाएं. हालांकि मोटे तौर पर वे यह मानती हैं कि ऑप्शनल का चुनाव बहुत ही सब्जेक्टिव होता है इसलिए अपने अनुसार इसका सेलेक्शन करें.

आंसर राइटिंग है बहुत जरूरी

तेजस्वी अंत में यही कहती हैं कि खाली पढ़ने से कुछ नहीं होता जब तक आप उत्तर लिखकर नहीं देखेंगे. इसलिए प्रिपरेशन एक लेवल तक पहुंच जाने के बाद उत्तर लिखकर देखें ताकि जान पाएं की कमी कहां है. इसके अलावा पिछले साल के प्रश्न-पत्र भी बहुत मदद करते हैं, इन्हें भी जरूर हल करें. खासकर ऑप्शनल विषय के लिए लास्ट ईयर्स के प्रश्न-पत्र देखें और सॉल्व करें. इसी प्रकार टेस्ट सीरीज पर भी ध्यान दें और इनकी प्रैक्टिस जरूर करें. यह याद रखें कि यह परीक्षा कठिन नहीं है पर इसे पास करने में लगने वाला समय काटना जरूर कठिन है. इस दौरान खुद को मोटिवेटेड रखें.

IAS Success Story: इंजीनियर से IAS बनने में अर्पित को लगे चार साल पर नहीं हारी हिम्मत और इस स्ट्रेटजी से हुए सफल   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
NTA Overhaul: NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
UK Graduate Visa: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
NEET UG Counselling 2026: MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget