एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बार-बार हुईं असफल पर नहीं मानी हार, चौथी बार में नमामि बंसल ने किया IAS बनने का सपना साकार

ऋषिकेश की नमामि बंसल ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएसी सीएसई परीक्षा में 17वीं रैंक लाकर IAS बनने का अपना सपना साकार किया. उत्तराखंड की इस बेटी से जानते हैं बिगिनर्स के लिए टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Namami Bansal: कहते हैं जब किसी को सफलता हासिल करनी होती है और वह अपने निर्णय को लेकर दृढ़ होता है तो कोई बात उसे अपने रास्ते से टिका नहीं सकती. फिर चाहे बात उसके बैकग्राउंड की हो, एकेडमिक रिकॉर्ड की या परिवेश एवं संसाधनों की. उदाहरण के लिए उत्तराखंड ऋषिकेश की नमामि बंसल को ही ले सकते हैं. नमामि के घर में न ऐसा खास माहौल था न ही ऐसी प्रेरणा कि वे सिविल सेवा के क्षेत्र में जाएं लेकिन नमामि हमेशा से पढ़ाई को लेकर गंभीर थी. बचपन से ही  वे लगभग हर क्लास में अच्छे अंक ला रही थी. इसी प्रकार जब उन्होंने सिविल सेवा का मन बनाया तो तीन बार असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और चौथी बार में 17वीं रैंक के साथ टॉप किया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में नमामि ने इस परीक्षा की तैयारी की शुरुआत करने जा रहे कैंडिडेट्स को कुछ टिप्स दिए.

इकोनॉमिक्स बैकग्राउंड है नमामि का –

नमामि का जन्म और शुरुआती पढ़ाई-लिखाई ऋषिकेश में हुई है. इसके बाद वे ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चली गईं और यहां के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. स्नातक के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए नौकरी भी की और तभी कुछ वजहों से उन्हें यूपीएससी का ख्याल आया और वे तैयारियों में जुट गईं. नमामि का यूपीएससी सफर आसान नहीं रहा और उन्हें सफलता मिलने में कई साल लगे पर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. अंततः अपने चौथे प्रयास में वे सीधे आईएएस पद के लिए सेलेक्ट हुईं.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में नमामि बंसल ने विस्तार से बात की –

जो कर रहे हैं परीक्षा की तैयारी की शुरुआत –

स्टेप बाय स्टेप बात करें तो नमामि कहती हैं कि सबसे पहले तो यह बात अपने मन में न लाएं कि तैयारी का सही समय और सही स्थिति क्या होती है. वे कहती हैं कि आप जब तैयारी शुरू करना चाहते हैं और जिस भी स्थिति में हैं, जैसे नौकरीपेशा हैं, शादीशुदी हैं वगैरह तो वही समय और वही स्थिति आपके लिए बेस्ट होती है. ये सब कंडीशंस आपका दिमाग पैदा करता है और इस जाल में न फंसें. आप जो हैं, जहां हैं बेस्ट है यह मानकर तैयारी शुरू करें.

एनसीईआरटी से बनाएं बेस –

सबसे पहले सिलेबस देखने के बाद एनसीईआरटी की किताबें उठाएं और उन्हें ठीक से पढ़ लें. इसका कारण यह है कि जितने सरल शब्दों में यहां आपको चीजें समझायी जाएंगी, उतना कहीं और नहीं मिलेगा. जब ये किताबें हो जाएं तो एडवांस बुक्स पर आएं और हर विषय के लिए कुछ प्रचलित किताबें हैं उन्हें पढ़ें. इस यूनिवर्सिल फंडे को ध्यान में रखें कि एक विषय की दस किताबें पढ़ने के बजाय संभव हो तो एक किताब को दस बार पढ़ें.

कोचिंग भी ले सकते हैं –

नमामि ने खुद तो कोचिंग नहीं ली थी पर वे कहती हैं कि अगर आपको जरूरत लगती है तो आप कोचिंग ले सकते हैं. यहां आपको गाइडेंस तो मिलता ही है साथ ही पढ़ाई का माहौल भी मिलता है. अगर आप खासकर उस श्रेणी में आते हैं जिनके लिए सेल्फ डिस्प्लिन मेंटेन करना आसान नहीं तो कोचिंग आपके लिए फायदेमंद है. यहां एक ग्रुप भी आपको मिल जाएगा जिसके साथ मिलकर आप अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं.

खुद को रखें मोटिवेट –

सारी बातें करने के बाद नमामि कहती हैं कि इस परीक्षा के दौरान खुद को मोटिवेटेड जरूर रखें. तरीका क्या होगा यह अपने अनुसार तय करें लेकिन आशावादी नजरिया अपनाएं तभी सफर पूरा होगा. वे कहती हैं कि यह जर्नी कई बार बहुत उतार-चढ़ाव भरी हो जाती है ऐसे में हिम्मत न हारें और प्रयास जारी रखें. अगर पहले-दूसरे प्रयास में आप सफल नहीं हो रहे तो उसे पर्सनल फेल्योर न मानते हुए एक सीख के तौर पर लें और अपनी कमियों को दूर करते हुए आगे बढ़ें. पॉजिटिव माइंडसेट से आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: इंजीनियर से UPSC टॉपर बनने में लग गए चार साल पर आशिमा ने कभी नहीं मानी हार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget