एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कैसे पार करें UPSC की चुनौतियां, जानते हैं टॉपर अनुपमा अंजली से

2018 बैच की IAS अनुपमा अंजली मानती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही इमोशनल इंटेलीजेंस की भी बहुत जरूरत होती है. आज जानते हैं इस परीक्षा को पास करने के बारे में अनुपमा की राय.

Success Story Of IAS Topper Anupama Anjali: साल 2018 की टॉपर अनुपमा अंजली मानती हैं कि यह परीक्षा कड़ी मेहनत तो मांगती ही है साथ ही इमोशनल लेवल पर भी एक रोलर कोस्टर राइड साबित होती है. प्रिपरेशन के सालों को काटना आसान नहीं होता खासकर बिना डिप्रेस हुए. पर इस जर्नी की खास बात यह है कि आप कुछ बनो न बनो पर तैयारी के अंत में एक इंसान के तौर पर इतना इंप्रूव कर चुके होते हो कि यह सौदा किसी भी सूरत में घाटे का सौदा साबित नहीं होता. आज यूपीएससी के इस सफर में कैसे खुद को इमोशनली और मेंटली स्ट्रांग रखें यह जानते हैं अनुपमा अंजली से.

सब हैं एक ही नैय्या में सवार –

इस बारे में बात करते हुए अनुपमा कहती हैं कि सबसे पहले तो किसी भी कैंडिडेट को यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरा जीवन ही इतना मुश्किल क्यों है. दरअसल निगेटिव थॉट्स आना, डिप्रेस फील होना, लाइफ खराब हो गई है जैसे विचार केवल आपको नहीं आते हर किसी को आते हैं. जब आप अपने आस-पास वालों से खुद को कंपेयर करते हैं तो यह भावना और प्रबल हो जाती है कि बस हमारी ही जिंदगी ऐसी है जबकि ऐसा सच नहीं है. सच तो यह है कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी कैंडिडेट्स की जर्नी में यह पड़ाव आता है, इससे घबराएं नहीं और बाहर निकलने की कोशिश करें.

यूपीएससी दे रहें हैं यही बहुत बड़ी बात है –

अनुपमा कहती हैं खुद को मोटिवेट करने के लिए इतना ही बहुत है कि आपने यूपीएससी जैसी परीक्षा देने का साहस जुटाया है. इसके लिए खुद को क्रेडिट दें. अपनी जमी जमायी नौकरी या सेट लाइफ छोड़कर अगर कोई इस भंवर में कूदने का निर्णय लेता है तो यह छोटी बात नहीं है. इसलिए आप उन सभी कैंडिडेट्स से तो वैसे ही आगे हैं जो यह परीक्षा देने का साहस भी नहीं कर पाते. इसके लिए खुद को थोड़ा क्रेडिट दें.

अपने मोटिवेटर खुद बनें –

अनुपमा कहती हैं यह एक ऐसी परीक्षा है जिसमें कोई दूसरा आपको मोटिवेट नहीं कर सकता यहां केवल सेल्फ मोटिवेशन काम आता है. वे उदाहरण देते हुए बताती हैं कि जब स्टूडेंट्स दिल्ली आते हैं तैयारी के लिए तो कई बार मेट्रोपॉलिटन सिटी के मजे लेने में अपना लक्ष्य भूल जाते हैं. कई बार आपके फ्रेंड्स आपसे कहेंगे कि बहुत पढ़ लिया चलो कहीं घूमकर आते हैं वगैरह. ऐसे लोगों से और ऐसी गलतियों से आपको बचना है. बाहर जाकर यह न भूलें कि आप यहां क्यों आए हैं. ऐसे दोस्तों से दूर रहें और ऐसे टीचर्स से भी जो आपको डिमोटिवेट करते हों.

दिन की शुरुआत करें सेल्फ टॉक से –

अनुपमा कहती हैं आपका दिन कितना भी हेक्टिक होने वाला हो पर सुबह के कुछ घंटे यानी दिन की शुरुआत ठीक से करें. वे अपना केस बताती हैं जहां रोज सुबह मेडिटेशन करने के बाद ही वे दिन शुरू करती थी. इसके अलावा चाय के साथ अकेले बैठकर सेल्फ टॉक करती थी और खुद को मोटिवेटेड रखने की कोशिश करती थी. इसी में अनुपमा फिजिकल एक्सरसाइज को भी जोड़ती हैं. वे कहती हैं कई बार स्टूडेंट्स दिन के 12-12 घंटे पढ़ने में अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं. यह गलत है, सच तो यह है कि दिन की 20 मिनट की वॉक भी आपमें वो ताजगी भर देगी कि आप सोच भी नहीं सकते.

बीच-बीच में ले ब्रेक, इसमें कुछ गलत नहीं –

यूपीएससी का मतलब यह कतई नहीं है कि आपको किताबों में ही घुसे रहना है. बीच-बीच में ब्रेक लेकर खुद को रिफ्रेश करना बहुत जरूरी है. अनुपमा खुद भी हर संडे आधे दिन कम से कम पढ़ाई के अलावा दूसरे काम करती थी. वे कहती हैं बोर हो जाना, पढ़ाई में मन न लगना या किसी दिन पढ़ने की इच्छा न करना सब नॉर्मल है और सबके साथ होता है. अपनी स्टडी साइकिल को समझें और अपने शरीर की सुनें और ब्रेक लेते हुए पढ़ाई करें इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

अपने इमोशंस की सुनें –

अनुपमा कहती हैं कई बार यूपीएससी के कैंडिडेट्स के मन में यह विचार आता है कि हमारे बाकी दोस्त आराम से जिंदगी जी रहे हैं, मस्ती कर रहे हैं और हम यहां दिन-रात किताबों में घुसे हैं. और तो और कैंडिडेट को यह भी नहीं पता होता कि इस जीवन का कोई फायदा मिलने भी वाला है या नहीं. क्या वो सही दिशा में जा भी रहे हैं. जैसे अनुपमा अपनी दोस्त की पार्टी की फोटो फेसबुक पर देखकर बहुत विचलित हो गईं थी और एक दिन पढ़ नहीं पाईं. वे कहती हैं यह बेवकूफी की बात लग सकती है पर अपने अंदर उमड़ रहे इमोशंस की सुनें और उन्हें वहीं के वहीं शांत कर दें. अगर आपको दिमाग के बैक में वे चलते रहेंगे तो आपको परेशान करेंगे. जैसे अनुपमा ने अपने आप को समझाया कि मेरी जिंदगी एक दिन इनसे भी अच्छी होगी, आज की मेहनत का फल कल जरूर मिलेगी. कुल मिलाकर ऐसे इमोशंस पर नाराज न हों, उनको समझें और सॉल्व करें.

किसी भी तरह के डिस्ट्रेक्शन को दूर भगाएं –

अनुपमा कहती हैं डिस्ट्रेक्शन कोई भी हो चाहे दोस्त, रिश्तेदार, कोई काम जो फ्रूटफुल नहीं है, सभी को अपनी जिंदगी से दूर भगाएं. वह कोई भी चीज जो आपको पढ़ाई से इतर ले जाए उसे जीवन से हटा दें फिर चाहे वो टॉक्सिक रिलेशंस हों, सोशल मीडिया हो, कोई फैमिली फंक्शन हो या कुछ और. अनुपमा तो बिल जमा करना, मेड्स का ध्यान रखना जैसे कामों पर भी समय और एनर्जी बर्बाद नहीं करती थी. वे हंसते हुए कहती हैं कम से कम तैयारी के दौरान इन कामों को आउटसोर्स कर दें यानी किसी और को सौंप दें. अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर लगाएं. बस इस बात को दिमाग में बैठा लें कि आप जैसे बहुत हैं जो यही सब फेस कर रहे हैं. इससे घबराना नहीं है बल्कि विजेता बनकर निकलना है.

UGC NET 2020 की एप्लीकेशन करेक्शन विंडो फिर खुली, इस वेबसाइट पर करें बदलाव JEE Advanced AAT 2020 परीक्षा तिथि घोषित, रजिस्ट्रेशन अक्टूबर में होंगे आरंभ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget