एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीन बार प्री परीक्षा में फेल होने वाले बिहार के आनंद चौथी बार में बनें UPSC टॉपर, नौकरी के साथ ऐसे की तैयारी

आनंद वर्धन ने साल 2016 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 07वीं रैंक के साथ टॉप किया था. इसके पहले आनंद प्री स्टेज पर ही अटक जाते थे. इस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग ज्वॉइन करनी चाहिए या नहीं विस्तार से बता रहे हैं आनंद.

Success Story Of IAS Topper Anand Vardhan: बिहार के सिवान जिले के रहने वाले आनंद वर्धन की यूपीएससी जर्नी बहुत ही अलग रही है. साल 2016 में चौथे अटेम्प्ट में ऑल इंडिया रैंक-7 के साथ टॉप करने वाले आनंद का यह पहला मेन्स और पहला साक्षात्कार था. इस बात पर यकीन करना इतना मुश्किल है कि आनंद इसके पहले के तीन प्रयासों में प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पा रहे थे और चौथे प्रयास में सीधा टॉप कर गए और वो भी इतनी अच्छी रैंक के साथ. आनंद की सोच इतनी सकारात्मक थी कि वे अपने चार प्रयासों को चार प्रयास न मानकर एक जर्नी मानते थे, जिसमें वे निरंतर आगे बढ़ रहे थे. साथ ही और भी कई पॉजिटिव थॉट्स के साथ आनंद ने  इस सफर को जारी रखा. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में आनंद ने मुख्यतः इस विषय पर चर्चा की. साथ ही बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग्स का कितना महत्व है. जानते हैं विस्तार से.

इंजीनियर हैं आनंद –

किसी भी विषय में आनंद के विचार जानने से पहले थोड़ा आनंद को जान लेते हैं. वे बिहार के रहने वाले हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं हुई. आनंद शुरू से पढ़ने में अच्छे थे और क्लास 12वीं तक वहीं पढ़ने के बाद वे दिल्ली आ गए और डीयू से ग्रेजुएशन किया. इंजीनियरिंग करने के दौरान भी आनंद को कभी यूपीएससी का ख्याल नहीं आया. जब ग्रेजुएशन पूरा हो गया और जॉब भी लग गई उसके बाद आनंद ने यूपीएससी परीक्षा देने की सोची और नौकरी के साथ ही तैयारी करने लगे. परिवार के सपोर्ट से आनंद ने इस सफर को शुरू किया और एक नहीं पूरे तीन बार पहली ही स्टेज में फेल हुए लेकिन निराश नहीं हुए. लगातार मेहनत और धैर्य का नतीजा यह हुआ कि आनंद ने चौथे प्रयास में पिछली सारी हारों को भुलाते हुए सीधा टॉप किया.

कोचिंग नहीं हैं बहुत जरूरी –

आनंद कहते हैं कि यह आपके नेचर पर बहुत हद तक डिपेंड करता है कि आपको कोचिंग चाहिए या सेल्फ स्टडी से काम चल सकता है. वे कहते हैं कि कोचिंग में आपको सही गाइडेंस, सही सोर्सेस और परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी मिलती है, लेकिन यह मत सोचिएगा कि यहां आपको स्पून फीडिंग करायी जाएगी. पढ़ाई आपको खुद करनी है और मेहनत भी खुद की ही होगी. कोचिंग का पढ़ाया परीक्षा में आएगा, ऐसा नहीं होता, आपको एक तरफ से वह सब तैयार करना होता है जो सिलेबस में दिया गया है. इसलिए किस दिशा में जाना है यह जानने के लिए कोचिंग ज्वॉइन करनी है तो करिए पर इससे आपका सेलेक्शन सुनिश्चित हो जाएगा ऐसा कुछ नहीं है.

वर्किंग हैं तो क्या करें –

आनंद आगे कहते हैं कि हर कैंडिडेट का पढ़ाई का तरीका अलग-अलग होता है. कुछ को बिना टीचर के पढ़ाए समझ नहीं आता या कहें कि वह अपने आप नहीं कर सकता. ऐसा है तो किसी का गाइडेंस लेने में कोई बुराई नहीं. हालांकि समय की काफी खपत इस माध्यम का उपयोग करने में हो जाती है. जैसे आनंद अपना उदाहरण बताते हैं कि वे जॉब करते थे इसलिए उनके पास समय कम रहता था, ऐसे में उन्होंने कुछ समय के लिए वीकेंड क्लासेस ज्वॉइन की थी. अगर आप चाहें तो फुल कोचिंग न लेकर ऐसी क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं या ये भी न करना चाहें तो ऑनलाइन कोचिंग ले सकते हैं. आजकल के इंटरनेट के जमाने में हर सुविधा उपलब्ध है.

बस इस बात का ख्याल रखें कि आप नौकरी में हैं तो ऑफिस से आने के बाद, जाने के पहले और वीकेंड्स का पूरा समय पढ़ाई पर खर्च करें क्योंकि आम दिनों में आपके पास उतना समय नहीं बचता.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में आनंद वर्धन ने विस्तार से बात की –

आनंद की सलाह –

आनंद अंत में यही कहते हैं कि कोचिंग जाएं या न जाएं लेकिन आंसर राइटिंग प्रैक्टिस जरूर करें और इसके लिए टेस्ट सीरीज ज्वॉइन करना न भूलें. वे कहते हैं कि भले आप फिजिकल कोचिंग न करें लेकिन अंत में जब तैयारी एक स्तर तक पहुंच जाए तो लिखने का अभ्यास खूब करें. इससे इतने फायदे होते हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. समय की कितनी भी कमी हो पर इस स्टेप को कभी स्किप न करें. इसके लिए आप घर से ही टेस्ट सीरीज ज्वॉइन कर सकते हैं पर एक बात का ख्याल रखें कि टेस्ट बिलकुल पेपर वाले माहौल में दें और समय सीमा के अंदर पूरा करें. इसे पूरी गंभीरता के साथ लें तभी सफलता हासिल होगी.

पढ़ाई के साथ ही अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखें क्योंकि ऑफिस से आकर पढ़ना और वीकेंड्स पर भी पढ़ाई करने से शरीर काफी थक जाता है. इसलिए अच्छा और हल्का भोजन लें और किसी न किसी प्रकार की फिजिकल एक्सरसाइज या स्पोर्ट्स में खुद को जरूर इंगेज रखें. याद रहे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों सफलता के लिए बहुत जरूरी है.

IAS Success Story: छोटी-बड़ी हर परीक्षा में फेल होने वाले विजय ने कैसे किया UPSC परीक्षा में टॉप? पढ़ें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget