एक्सप्लोरर

IAS Success Story: छोटी-बड़ी हर परीक्षा में फेल होने वाले विजय ने कैसे किया UPSC परीक्षा में टॉप? पढ़ें

साल 2018 में अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास करने वाले विजय वर्धन ने इसके पहले करीब 35 परीक्षाओं में असफलता पाई. धुन के पक्के विजय ने पर कभी हार नहीं मानी और अंततः सफल हुए.

Success Story Of IAS Topper Vijay Wardhan: सिरसा, हरियाणा के विजय वर्धन की सफलता की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. जीवन में हर कोई कभी न कभी फेल होता है और बात यूपीएससी परीक्षा की हो तो यहां तो फेल्योर एकदम आम चीज मानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे कैंडिडेट के बारे में भी सुना है जो एक-दो बार नहीं पूरे 35 बार विभिन्न परीक्षाओं में फेल हुआ हो, इसके बाद भी उसने हिम्मत न हारी हो. जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही कैंडिडेट से मिलाने जा रहे हैं जो एक या दो बार नहीं विभिन्न परीक्षाओं मे न जाने कितनी बार फेल हुआ. यही नहीं जब बात यूपीएससी परीक्षा की आयी तो यहां भी उसे सफल होने में कई साल लग गए पर विजय ने हर हालात में खुद को सकारात्मक रखा. साल 2018 में अंततः 104वीं रैंक के साथ यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफल होने वाले विजय का यह पांचवां प्रयास था. इसके पहले वे चार बार यहां भी असफल रहे थे. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में विजय ने अपनी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के विषय में बात की.

इंजीनियर हैं विजय –

यूपीएससी के क्षेत्र में किस्मत आजमाने के पहले विजय ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साथ ही में विभिन्न और परीक्षाएं भी देते रहे. ईश्वर विजय की कुछ ऐसी परीक्षा ले रहे थे कि वे जिस भी क्षेत्र में हाथ डालते थे वहां असफलता हाथ लगती थी. स्टेट पीसीएस, एसएससी सीजीएल/सीएचएसएल, बैंक जॉब्स, रेलेवे एनटीपीसी और ऐसे ही न जाने कितने नाम हैं जिन परीक्षाओं में विजय बैठे और हर जगह फेल हुए. कमाल की बात यह थी कि लगभग सभी परीक्षाओं का प्री फेज वे पार कर जाते थे और अंतिम चरण में आकर अटक जाते थे. ऐसा लग रहा था मानो ईश्वर हर तरह से उनकी परीक्षा ले रहा हो.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में विजय वर्धन ने विस्तार से बात की 

यही हाल यूपीएससी के अटेम्प्ट्स के दौरान भी रहा. कभी वे मेन्स में जाकर अटक गए तो कभी इंटरव्यू में पास नहीं हुए तो कभी सब होने के बावजूद फाइनल सूची में नाम नहीं आया. लेकिन दाद देनी होगी विजय के हौसले की कि इतना कुछ होने के बाद भी वे लगे रहे.

 

भाई के शादी के दिन आया रिजल्ट और बिगड़ा घर का मौहाल –

यूं तो विजय का पूरा जीवन ही संघर्ष भरा रहा पर उनके चौथे प्रयास का रिजल्ट जिस दिन आया उस दिन उनके भाई की शादी थी. सेलेक्शन न होने की खबर ने पूरे घर का माहौल खराब कर दिया. ऐसे में भी विजय ने हिम्मत बटोरी और सबसे ज्यादा साहस दिखाते हुए बढ़-चढ़कर शादी के कार्यक्रमों में भाग लिया. उनकी हंसी (जिसके पीछे गहरी तकलीफ छिपी थी) ने सभी का मूड बदल दिया और विजय ने यह कहकर खुद को समझाया कि एग्जाम अगले साल फिर दिया जा सकता है लेकिन भाई की शादी फिर नहीं होगी. ऐसी सकारात्मक विचारधारा के हैं विजय.

सुनो सबकी, करो मन की –

इन सालों में विजय ने बहुत कुछ सीखा पर एक जरूरी सलाह जो वे दूसरे कैंडिडेट्स को देना चाहते हैं, वह यह है कि आपको आपसे बेहतर कोई नहीं जानता इसलिए कोई कुछ भी कहे, आप सुनिए सबकी लेकिन करिए वही जो आपको ठीक लगे. जैसे उनके पांचवें प्रयास के वक्त सभी ने उन्हें वह अटेम्प्ट देने से मना किया था पर विजय ने किसी की नहीं सुनी और इसी अटेम्प्ट में चयनित हुए. इसी प्रकार तैयारी के लिए टिप्स हों या परीक्षा अटेम्प्ट करने को लेकर मिलने वाली सलाह आप अपने हिसाब से निर्णय लें.

पिछले साल के प्रश्न-पत्र तैयारी का सबसे बढ़िया तरीका हैं, इन्हें पढ़ें और सिलेबस को संभव हो तो याद कर लें. इसके अनुसार ही तैयारी करें और चाहे कितनी भी बार फेल हों पर खुद को कभी लूजर न मानें. याद रखें कि सफलता मिलने के पहले हर कोई असफल ही होता है. लोग आपको ताने मारें चाहें कुछ भी सुनाएं लेकिन किसी की बात पर ध्यान न दें. जब आप सफल हो जाते हैं तो हर किसी का मुंह बंद हो जाता है.

एक बात का ख्याल और रखें कि आप सफल होते हैं तो बहुत बढ़िया बात है लेकिन अगर नहीं भी होते हैं तो इस बात को बहुत गंभीरता से न लें. दुनिया यूपीएससी के अलावा भी है और इस दुनिया में अपनी जगह तलाशें. इसे जीवन का अंत न समझें.

IAS Success Story: दो बार प्री परीक्षा में फेल होने वाली मेघा ने तीसरी बार में बदली स्ट्रेटजी और बन गईं टॉपर, जानें कैसे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget