एक्सप्लोरर

IAS Success Story: प्रॉपर स्ट्रेटजी और प्लांड स्टडी से अमोल ने टॉप की UPSC परीक्षा

नोएडा के अमोल श्रीवास्तव ने साल 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 83वीं रैंक के साथ टॉप किया था. अमोल को यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल हुई. पढ़ें विस्तार से.

Success Story Of IAS Topper Amol Srivastava:नोएडा के अमोल ने यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. अमोल की स्कूलिंग नोएडा से ही हुई और इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेस में आने की योजना बनाई. अमोल को इस परीक्षा में सेलेक्ट होने में दो साल लग गए. पहले साल में भी अमोल पर्सनेलिटी टेस्ट राउंड तक पहुंच गए थे पर उनका सेलेक्शन नहीं हुआ. दूसरे अटेम्पट में अमोल का न केवल सेलेक्शन हुआ बल्कि वे टॉपर्स की लिस्ट में भी शामिल हुए. आज जानते हैं अमोल से कैसे पास की उन्होंने यह परीक्षा.

ग्रेजुएशन के अंतिम सालों में शुरू करें तैयारी –

अपनी तैयारी के विषय में बात करते हुए अमोल कहते हैं कि, अक्सर कैंडिडेट्स उनसे पूछते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए सही समय क्या है. क्या क्लास 10 और 11 से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. इसके जवाब में अमोल कहते हैं कि आजकल यूपीएससी का नेचर इतना डायनमिक हो गया है कि इतना पहले से तैयारी शुरू करने का कोई मतलब नहीं. वे यह भी मानते हैं कि अगर डेडिकेटेड प्रिपरेशन की जाए तो एक साल इस परीक्षा की तैयारी के लिए काफी है. अमोल की दूसरी सलाह यह है कि ग्रेजुएशन के अंतिम वर्षों में परीक्षा की तैयारी शुरू की जा सकती है. इसमें भी आप सबसे पहले न्यूज पेपर पढ़ना शुरू कर सकते हैं. चूंकि यूपीएससी परीक्षा के लिए न्यूज पेपर बहुत अहमियत रखते हैं इसलिए इन्हीं से शुरुआत करें.

दूसरा सवाल उठता है बुक लिस्ट का. इस बारे में अमोल कहते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए जो भी स्टैंडर्ड बुक्स हैं, वही तैयारी के लिए काफी हैं. ध्यान रहे कि एक विषय की बहुत सारी किताबें न कलेक्ट करें. हां कोई विषय अगर किसी किताब में अच्छा दिया हो तो उसे दूसरी किताब से पढ़ सकते हैं. टॉपर्स के ब्लॉग्स पर बुक्स की सूची मिल जाएगी.

एनसीईआरटीज का है जरूरी रोल –

अमोल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में एनसीईआरटी की किताबों को बहुत अहमियत देते हैं. वे कहते हैं इनसे आपका बेस मजबूत हो जाता है इसलिए विषय के अनुरूप इन्हें जरूर पढ़ें. क्लास दस या बारह की किताब में बाकी सालों के जरूरी मैटीरियल को नोट्स के रूप में लिख लें ताकि सारा जरूरी मैटर एक ही जगह पर इकट्ठा हो जाए. ठीक इसी प्रकार नोट्स भी बनाएं. अमोल कहते हैं नोट्स ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे भी बनाए जा सकते हैं, उन्होंने ऑफलाइन नोट्स बनाए थे. इससे उनकी लिखने की प्रैक्टिस भी होती थी. हालांकि नोट्स बनाते समय अमोल यह सलाह देते हैं कि उन्हें बहुत बड़ा न करें. नोट्स ऐसे होने चाहिए जिन्हें परीक्षा के एक या दो दिन पहले रिवाइज किया जा सके.

आंसर राइटिंग के पहले कर लें थोड़ी पढ़ाई –

सिविल सेवा परीक्षा में पास होने के लिए आंसर राइटिंग बहुत जरूरी है यह तो हम सभी जानते हैं पर इस बारे में अमोल एक सलाह और देते हैं कि पहले दो से तीन महीने या और ज्यादा थोड़ा पढ़ लें और कुछ ज्ञान इकट्ठा करने के बाद ही आंसर राइटिंग ट्राय करें. दरअसल आंसर राइटिंग ऐसी प्रक्रिया नहीं जो तुरंत शुरू कर दी जाए. अगर उत्तर आएगा ही नहीं तो लिखेंगे कैसे. दूसरी ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आंसर राइटिंग शुरू करेंगे तो शुरू में एक आंसर लिखने में बहुत समय लगेगा पर इससे घबराएं नहीं, धीरे-धीरे आपकी आदत पड़ेगी. पहले-पहल आंसर लिखने में एक या डेढ़ घंटा भी लग जाए तो परेशान न हों.

प्री और मेन्स की तैयारी करें साथ –

अमोल सलाह देते हैं कि प्री और मेन्स की तैयारी एक साथ शुरू करें क्योंकि दोनों आपस में इंटीग्रेटड होती हैं. उसी टॉपिक पर जहां फैक्ट्स और फिगर्स प्री में पूछे जा सकते हैं, वहीं मेन्स में उसका दूसरा पहलू पूछा जा सकता है. हालांकि यहां इस बात का ध्यान रखें कि प्री परीक्षा आने के कुछ दिनों पहले केवल प्री की पढ़ाई शुरू कर दें. मॉक टेस्ट दें और उनके आंसर एनालाइज जरूर करें. देखें आप कहां गलती कर रहे हैं, इन्हें समय रहते दूर करें. अगला जरूरी स्टेप मानते हैं अमोल टाइम मैनेजमेंट का. वे कहते हैं उन्होंने महीने, हफ्ते और दिनों तक का टाइम-टेबल बना लिया था जिससे उनका बिलकुल समय न बर्बाद हो. अंत में अमोल यही कहते हैं कि सही प्लानिंग और स्ट्रेटजी के साथ तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी.

BHU फाइनल ईयर एग्जाम्स 2020 होंगे ओपेन बुक फॉरमेट में, यहां जानें विस्तार से IAS Success Story: विदेश की हाईपेइंग जॉब छोड़कर अभिषेक ने चुनी UPSC की राह, कुछ ऐसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget