एक्सप्लोरर

IAS Success Story: जॉब के साथ की तैयारी, आलोक ने तीसरे प्रयास में ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी

आलोक सिंह ने साल 2018 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में पास की. इसके पहले के प्रयासों में भी वे हमेशा प्री परीक्षा में चयनित हुए. जानते हैं उनके प्रिलिम्स क्रैक करने के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Alok Singh: आलोक सिंह की यूपीएससी जर्नी की दो खास बाते हैं. एक तो ये कि आलोक ने कभी भी परीक्षा की तैयारी के लिए जॉब नहीं छोड़ी और दूसरा यह कि कुल चार प्रयासों में से पहले प्रयास को छोड़ वे हर बार प्री परीक्षा में सफल हुए. आलोक के साथ एक और रिकॉर्ड जुड़ा है कि उन्होंने हमेशा सेल्फ स्टडी से इस परीक्षा को पास किया. उन्होंने जो भी गाइडेंस लिया वह इंटरनेट के माध्यम से लिया. इसके अलावा आलोक काफी लकी रहे कि लगभग हर जॉब में उन्हें बहुत ही सपोर्टिंग और एनकरेजिंग बॉस मिले जिन्होंने हमेशा उन्हें मोटिवेट किया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में आलोक ने अपनी जर्नी के बारे में बात की खासकर प्री परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए.

आप यहां आलोक सिंह द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू भी देख सकते हैं 

इस कारण आया यूपीएससी का ख्याल -

आलोक के पिताजी मूलतः बिहार के हैं लेकिन आलोक का जन्म और शुरुआती पढ़ाई-लिखाई नोएडा, उत्तर प्रदेश से हुई. इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियर आलोक को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी मिल गई. यहां जॉब के दौरान वे आदिवासी जनजातियों के संपर्क में आए और यह देखकर काफी द्रवित हुए कि उनके पास आधारभूत संसाधन भी नहीं हैं. पीने का पानी तक उन्हें उपलब्ध नहीं है. इस कारण से आलोक ने किसी ऐसे क्षेत्र में जाने का मन बनाया जहां से इनके लिए कुछ किया जा सके. यूपीएससी उन्हें एक बढ़िया विकल्प दिखा. पढ़ाई के लिए समय कम मिल पाने के कारण आलोक ने जॉब बदली और उनका सेलेक्शन यूपीएससी ईपीएफओ में हो गया. यहां जॉब करते हुए उन्होंने अटेम्प्ट्स दिए और तीसरे प्रयास में सेलेक्ट हो गए.

बेसिक बुक्स, करेंट अफेयर्स और टेस्ट सीरीज –

प्री की तैयारी के लिए आलोक तीन चीजों पर भरपूर ध्यान देने की बात कहते हैं. वे कहते हैं कि सबसे पहली बात तो जो प्रचलित बेसिक बुक्स हैं, उन्हीं से तैयारी करें और हर विषय के लिए कोशिश करें कि एक ही किताब प्रयोग करें. इससे अंत में रिवीजन करना आसान होता है.

अब आते हैं करेंट अफेयर्स पर. वे बताते हैं कि इसके लिए चाहे आप अखबार पढ़ें, चाहे मंथली मैगजीन सब्सक्राइब कर लें या कोई और तरीका अपनाएं जो आपको ठीक लगता हो. लेकिन यहां भी एक ही सेलेक्शन करें. बहुत ज्यादा सोर्स रखेंगे तो कहीं नहीं पहुंचेंगे केवल एक-आध बार कोर्स पूरा हो पाएगा.

अंत में आते हैं तीसरे बिंदु पर और वह है टेस्ट सीरीज. जब तैयारी हो जाए तो टेस्ट सीरीज जरूर हल करें. इसमें भी केवल पेपर नहीं देना है बल्कि उसे एनालाइज भी करना है और जहां गलतियां की हैं उन्हें दूर करके पेपर रिवाइज भी करना है. कई लोग तो टेस्ट सीरीज को ही रिवीजन का जरिया बना लेते हैं. हालांकि पहले तैयारी और बाद में रिवीजन ज्यादा बढ़िया विकल्प है.

आलोक की सलाह –

आलोक कहते हैं कि सबसे पहले तो एक बात जान लें कि चाहे परीक्षा की तैयारी की स्ट्रेटजी हो, चाहे पढ़ाई के लिए शेड्यूल बनाने की या प्रश्न-पत्र अटेम्प्ट करने की, हमेशा खुद की जरूरत के हिसाब से शेड्यूल बनाएं. किसी की नकल न करें. जरूरी नहीं जो किसी और के लिए काम किया हो, वह आपके लिए भी काम करे क्योंकि हर किसी की स्ट्रेंथ और वीकनेस अलग होती है. इसलिए अपनी जरूरत के मुताबिक अपने लिए प्लान बनाएं.

प्री में सफलता के लिए रिवीजन बहुत जरूरी है इसलिए बार-बार रिवाइज करें और यह ठीक से हो सके इसके लिए सीमित सोर्स रखें. अगर बाद में कुछ टॉपिक नहीं मिलते तो इंटरनेट की मदद से उन्हें तलाशें उनके लिए अलग से किताब न खरीदें. बाकी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए इंटरनेट का रुख करें. यहां आपके हर प्रश्न का जवाब उपलब्ध है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget