एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बिना कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी से भोपाल की ऐश्वर्या शर्मा बनीं टॉपर, ऐसे तय किया उन्होंने ये कठिन सफर

भोपाल की ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2016 में अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा 168वीं रैंक के साथ पास की थी. पेशे से इंजीनियर ऐश्वर्या ने किस प्रकार की परीक्षा की तैयारी? जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Aishwarya Sharma: भोपाल की ऐश्वर्या यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुकी हैं. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी आरंभ की और पहले ही प्रयास में मेन्स तक पहुंची लेकिन वहां पहुंचकर उनका सफर रुक गया. हालांकि यह भी छोटा एचीवमेंट नहीं था क्योंकि ऐश्वर्या ने बीटेक की पढ़ाई खत्म करने के बाद यूपीएसई परीक्षा की तैयारी तुरंत ही शुरू कर दी थी और केवल दो महीने की प्रिपरेशन के साथ उन्होंने पहले अटेम्प्ट में प्री परीक्षा निकाल ली थी. पहले ही प्रयास में उन्होंने मेन्स लिखा लेकिन तैयारी ठीक से न हो पाने के कारण उनका सफर यही खत्म हो गया. अगले साल ऐश्वर्या ने अपनी सारी कमियों पर काम किया और पिछले साल के अनुभव से और जोरदारी से तैयारी करने लगी. नतीजा सबके सामने था जब दूसरे अटेम्प्ट में ऐश्वर्या ने तीनों चरण पास किए और 168वीं रैंक के अंतर्गत आईपीएस सेवा के लिए सेलेक्ट हुईं. इस प्रकार ऐश्वर्या का बचपन का सपना पूरा हुआ. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपनी तैयारी के विषय में बात की.

प्री के लिए जरूरी तीन एलिमेंट्स –

अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि प्री के लिए जरूरी है कि आपके संसाधन यानी किताबें सीमित हों और उन्हीं से बार-बार रिवीजन किया जाए. ज्यादा किताबें केवल आपका समय बर्बाद करती हैं. दूसरी जरूरी चीज ऐश्वर्या प्री के लिए टेस्ट सीरीज को मानती हैं. वे कहती हैं कि परीक्षा के पहले खूब टेस्ट दें. इससे एक तो आपका कांफिडेंस बिल्ड-अप होता है दूसरा आप समय के अंदर परीक्षा खत्म करना सीख पाते हैं. परीक्षा देने के बाद उन्हें एनालइज जरूर करें. अपने पहले सेलेक्शन का क्रेडिट भी ऐश्वर्या टेस्ट सीरीज को ही देती हैं.

यहां देखें ऐश्वर्या शर्मा द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू –  

एनसीईआरटी के इस भाग पर दें ध्यान –

एनसीईआरटी की किताबों के विषय में बात करते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि ये तो हम सब जानते हैं कि ये किताबें कितनी जरूरी हैं पर हम में से कई लोग तब भी इनके पीछे दिए प्रश्नों पर ध्यान नहीं देते. उनका मानना है कि ये गलत है. कई बार तो सीधा पीछे दिए प्रश्न ही यूपीएससी में पूछ दिए जाते हैं. इसलिए बुक पढ़ने के साथ ही पीछे दिए प्रश्नों पर जरूर फोकस करें.

प्री के लिए स्टैंडर्ड बुक्स का ही इस्तेमाल करें और एटलस जरूर देखें. कम से कम इंडिया के मैप के बारे में तो आपको बहुत अच्छे से जानकारी होनी चाहिए. इसी प्रकार करेंट अफेयर्स को भी बहुत महत्व दें.

न्यूज पेपर पढ़ना है अच्छा –

ऐश्वर्या आगे कहती हैं कि चाहें प्री हो या मेन्स दोनों ही परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स का बहुत अधिक महत्व है. इन्हें कवर करने का एक तरीका न्यूज पेपर हैं. इसलिए अगर आप रोज न्यूज पेपर पढ़ते हैं तो ये आपको परीक्षा में बहुत मदद करेगा. इसके अलावा बहुत से संस्थानों की मंथ्ली मैगजींस भी आती हैं, आप चाहें तो इनको भी करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. करेंट अफेयर्स के लिए आपको नोट्स बनाने हैं या नहीं या आपका अपना निर्णय है और आपको जैसे ठीक लगे वैसे कर सकते हैं.

ऐश्वर्या की सलाह –

ऐश्वर्या कहती हैं कि इस परीक्षा को पास करने में ऑप्शनल की अहम भूमिका होती है. इसके चयन के समय सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की सुनें. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की होने के बावजूद ऐश्वर्या ने इकोनॉमिक्स ऑप्शन चुना था क्योंकि पहले प्रयास में उन्हें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय ठीक नहीं लगा.

तीनों चरणों की तैयारी के लिए उनकी डिमांड के हिसाब से एक्ट करें. जैसे मेन्स परीक्षा में मुख्यतः यह देखा जाता है कि आपका एनालिसेस कितना अच्छा है. इसके लिए खूब आंसर लिखें तभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. किसी एक्सपर्ट को अपने उत्तर दिखाकर उनकी राय भी लें.

इंटरव्यू की जहां तक बात है तो इसके लिए केवल ऑनेस्ट रहना ही काफी है. अपने डैफ को और ग्रेजुएशन के विषयों को अच्छी तरह तैयार करें और पूरे कांफिडेंस के साथ परीक्षा देने जाएं. सभी चरणों पर अलग-अलग फोकस करेंगे तो सफल जरूर होंगे.

IAS Success Story: दूसरे ही अटेम्पट में इंजीनियर सिद्धार्थ बनें, UPSC टॉपर, कैसे? जानते हैं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget