एक्सप्लोरर

Success Story: चौकीदारी से IIM तक, पढ़ें दीपेश केवलानी की जुनून और जज्बे से भरी कहानी

दीपेश केवलानी ने कड़ी मेहनत के बाद IIM में एडमिशन लिया है. वह अहमदाबाद में चौकीदारी का काम करते थे, दीपेश पढ़ाई में बचपन से ही काफी होशियार थे.

अगर आपके इरादे मजबूत हैं तो आपके लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं. जिसे सुनकर पढ़ाई के प्रति आपका भी जुनून बढ़ेगा. ये कहानी एक ऐसे युवक की है जो चौकीदार से IIM का स्टूडेंट बना है. आइए जानते हैं ऐसा कर दिखाने वाला युवक...  
 
ये कहानी दीपेश केवलानी की है जिसने IIM शिलॉन्ग में MBA में दाखिला लेकर मिसाल कायम की है. उनका कहना है कि अब पहली बार ऐसा होगा जब मैं पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाऊंगा. इससे पहले हमेशा नौकरी और पढ़ाई दोनों साथ चलानी पड़ी. लेकिन अब मैं अपने सपने की ओर पूरी तरह बढ़ रहा हूं.
 
अहमदाबाद में चौकीदारी का काम करने वाले दीपेश ने नवंबर 2024 में हुई CAT परीक्षा में 92.5 पर्सेंटाइल हासिल की और देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान IIM में जगह बना ली. एक छोटे से घर में रहने वाले दीपेश ने बचपन में पिता को खो दिया और तब से ही पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी.

संघर्षों से भरी शुरुआत

दीपेश जब केवल 11 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया. इसके बाद उनका परिवार जयपुर से अहमदाबाद आ गया. मां और छोटे भाई के साथ एक कमरे के मकान में रहकर दीपेश ने कम उम्र से ही जिम्मेदारी उठानी शुरू की. सातवीं कक्षा में उन्होंने जूते की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया, जहां उन्हें 1500 महीना वेतन मिलता था. दीपेश कहते हैं कि स्कूल से आकर सीधे काम पर जाता था. ट्यूशन लेना तो दूर की बात थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. इसी मेहनत के दम पर उन्होंने 10वीं में 85% और 12वीं में 89% अंक हासिल किए. वे 12वीं के स्कूल टॉपर भी रहे.

पढ़ाई के साथ नौकरी

12वीं के बाद दीपेश को अहमदाबाद कैंट में चौकीदार की सरकारी नौकरी मिल गई. 18,000 रुपये की सैलरी से उन्होंने घर का खर्च संभाला और साथ में B.Com और M.Com की पढ़ाई डिस्टिंक्शन से पूरी की. लेकिन MBA का सपना कहीं भीतर दबा हुआ था. उनके छोटे भाई दिनेश को जब IIM लखनऊ में एडमिशन मिला और वो इंटर्नशिप के लिए अहमदाबाद आया, तो उसने दीपेश को फिर से अपने सपने की ओर मोड़ दिया.

CAT की तैयारी और IIM का सफर

दीपेश ने मई 2024 से CAT की तैयारी शुरू की. वह दिन में ढाई बजे तक चौकीदारी की नौकरी करते और फिर शाम को कोचिंग क्लास में जाते. हर दिन लगभग चार घंटे की पढ़ाई और 50-60 किलोमीटर का सफर उनके रूटीन का हिस्सा था. रिजल्ट दिसंबर 2024 में आया और दीपेश ने CAT में 92.5 पर्सेंटाइल हासिल किया. इंटरव्यू में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और आखिरकार उन्हें IIM शिलॉन्ग में MBA के लिए एडमिशन मिल गया.

क्या है सपना?

दीपेश अब IIM से पढ़ाई पूरी कर इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहते हैं. उनका कहना है मैंने अभावों को अपनी ताकत बनाया. आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वो मेरी मेहनत और परिवार के विश्वास का नतीजा है.

यह भी पढ़ें- स्मार्ट एजुकेशन और डिजिटल एजुकेशन पर क्या कर रही सरकार? जानें अब तक का पूरा हाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Independence Day 2026 PM Modi Plan: एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget