एक्सप्लोरर

फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के लिए मिल सकता है कितना एजुकेशन लोन? जानिए

फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के लिए लोन ले सकते हैं.

अगर आप फॉरेंसिक साइंस (Forensic Science) जैसे दिलचस्प और तेजी से उभरते हुए फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन फीस और खर्चों की चिंता आपको रोक रही है, तो घबराइए नहीं. भारत में अब ज्यादातर बैंक और वित्तीय संस्थान फॉरेंसिक साइंस जैसे प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा दे रहे हैं. इस फील्ड में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 4 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है, वह भी बेहद सरल शर्तों पर.

क्या होता है फॉरेंसिक साइंस?

फॉरेंसिक साइंस अपराधों की जांच से जुड़ा एक साइंटिफिक फील्ड है. इसमें अपराध स्थल की चीजों जैसे खून, फिंगरप्रिंट, डीएनए, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि की जांच करके अपराधी तक पहुंचने में मदद की जाती है. इस कोर्स के बाद छात्र पुलिस, जांच एजेंसियों, कोर्ट, लैब और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पा सकते हैं.

कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन?

फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की राशि कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे आपने कौन-सी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है, कोर्स की फीस कितनी है, आपकी पढ़ाई देश में हो रही है या विदेश में. कुछ बैंक छात्र की योग्यता और संस्थान की प्रतिष्ठा के आधार पर ज्यादा रकम भी ऑफर करते हैं. SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank और Bank of Baroda जैसे बड़े बैंक एजुकेशन लोन की सुविधा प्रदान करते हैं.

भारत में पढ़ाई के लिए: 4 लाख से 10 लाख तक का लोन आसानी से मिल सकता है.
विदेश में पढ़ाई के लिए: 20 लाख या उससे अधिक का लोन भी मिल सकता है.

किन चीजों पर मिलती है लोन की रकम?

  • कॉलेज की फीस
  • हॉस्टल का खर्च
  • किताबें और स्टेशनरी
  • लैब फीस
  • परीक्षा फीस
  • यात्रा खर्च (विदेश पढ़ाई के लिए)

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

क्या होती है पात्रता?

  • भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त संस्थान में दाखिला होना चाहिए
  • एडमिशन मेरिट या एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होना चाहिए
  • कोर्स प्रोफेशनल या टेक्निकल होना चाहिए

चुकाने की अवधि और प्रोसेस

ज्यादातर बैंक पढ़ाई पूरी होने के 6 महीने बाद या नौकरी लगने के बाद लोन चुकाने की शुरुआत करवाते हैं. लोन चुकाने की अवधि 5 से 15 साल तक हो सकती है. छात्र को पहले लोन के लिए आवेदन करना होता है. इसके लिए कॉलेज एडमिशन लेटर, कोर्स की फीस स्ट्रक्चर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट्स, गारंटर की डिटेल्स और इनकम सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं.

यह भी पढ़ें- BDS के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget