एक्सप्लोरर

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइंस

SSC GD एडमिट कार्ड 2025 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. SSC ने उम्मीदवारों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं. ऐसे में पेपर देने जाने से पहले इन निर्देशों को जरूर पढ़ें.

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से 4 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जा रही SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जो विभिन्न शिफ्टों में 4 से 25 फरवरी 2025 तक चलेगी. ऐसे में कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी SSC ने उम्मीदवारों के लिए जारी की है. 

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में कांस्टेबल (GD) और अन्य पदों को भरने के लिए किया जा रहा है. इस परीक्षा में कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए कुल 52,69,500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इस परीक्षा का आयोजन उन उम्मीदवारों को चुनने के लिए किया जाता है जो भारतीय सुरक्षा बलों का हिस्सा बनना चाहते हैं.

SSC GD एडमिट कार्ड 2025: जरूरी गाइडलाइंस

  • उम्मीदवारों को अपना SSC GD एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा केंद्र पर साथ लाना आवश्यक है.
  • एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक और वैध आईडी प्रूफ भी लेकर जाना चाहिए.
  • परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे वैध आईडी प्रूफ लाने होंगे.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इयरप्लग आदि) ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
  • परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को रफ पेपर, पेन, पेंसिल या नोटबुक लाने की अनुमति नहीं है.
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके SSC GD एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट और दिखाई दे. यदि फोटो धुंधला या अनुपलब्ध है, तो परीक्षा से पहले SSC अधिकारियों से संपर्क करें.

परीक्षा की प्रक्रिया और भाषाएं 

SSC GD परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को अंग्रेजी, हिंदी और अन्य 13 क्षेत्रीय भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन करने का ऑप्शन मिलेगा. इन भाषाओं में असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं. इस तरह विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को अपनी स्थानीय भाषा में परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी

SSC ने पहले ही एक नोटिस जारी कर बताया था कि एडमिट कार्ड पेपर की डेट से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. अब, उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी. SSC GD एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की डेट और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा.

इस तरह से डाउनलोड करें SSC GD एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले, SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं.
  2. वेबसाइट पर 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अब, 'Constable (GD) Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/पंजीकरण ID, जन्मतिथि और पासवर्ड भरना होगा.
  5. सभी विवरण भरने के बाद, 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
  6. उम्मीदवार का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें.

एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी हो तो ये करें

यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी या समस्या मिलती है, तो उन्हें SSC से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए. उम्मीदवार को इस संबंध में SSC के हेल्पडेस्क या ईमेल पर जानकारी प्रदान करनी होगी ताकि त्रुटि को सही किया जा सके.

यह भी पढ़ें: बैंक-कोर्ट से लेकर IOCL तक, फरवरी में कहां-कहां निकलीं सरकारी नौकरियां?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET UG Results 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, यहां है स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का Direct Link
NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, यहां है स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का Direct Link
CBSE री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, झारखंड के स्टूडेंट्स ने तीनों स्ट्रीम में किया देश में टॉप
CBSE री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, झारखंड के स्टूडेंट्स ने तीनों स्ट्रीम में किया देश में टॉप
NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?
NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?
Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?
Explained: NEET UG पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Embed widget