एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल की 17 हजार से ज्यादा वैकेंसी के लिए करें अप्लाई, पहले समझ लें परीक्षा पैटर्न

SSC CGL 2024 Notification Out: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. पेपर की तैयारी से पहले जान लें परीक्षा पैटर्न ताकि न हो कोई परेशानी.

SSC CGL 2024 Paper Pattern: एक लंबे समय से एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिस रिलीज होने का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा आखिरकार खत्म हुई. कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 के लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in.

17 हजार से ज्यादा वैकेंसी

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 17727 पदों पर भर्ती होगी. हालांकि ये संभावित संख्या है जिसमें बदलाव हो सकता है. बता दें कि हर साल एसएससी इस परीक्षा का आयोजन करता है जिसके माध्यम से लाखों कैंडिडेट्स सेंट्रल गवर्नमेंट की अलग-अलग नौकरियां पाने की कोशिश करते हैं. आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं परीक्षा से जुड़े जरूरी डिटेल.

परीक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां

ये एक नेशनल लेवल का एग्जाम है जिसे देने के लिए पात्रता भारत का नागरिक होना और किसी भी डिसप्लिन में ग्रेजुएट होना है. एज लिमिट कि बात करें तो ये पद के मुताबिक अलग-अलग होती है. सेलेक्शन के लिए दो चरण की परीक्षा देनी होती है, टियर वन और टियर टू. टियर वन क्वालीफाइंग एग्जाम होता है और लाखों आवेदनों की छंटनी ये परीक्षा कर देती है.

टियर वन पास करने वाले ही अगले राउंड की परीक्षा देते हैं. आवेदन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2024 है. परीक्षा तारीख अभी नहीं आयी है पर सितंबर-अक्टूबर महीने में एग्जाम आयोजित किया जा सकता है.

परीक्षा पैटर्न कैसा होता है

एसएससी सीजीएल की टियर वन की परीक्षा देने से पहले इसका पैटर्न जान लेते हैं. इसमें इन सेक्शन से सवाल आते हैं –

जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग

जनरल अवेयरनेस

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

इंग्लिश कॉम्प्रीहेंशन

इन सभी सेक्शन से 25-25 सवाल आते हैं जो 50 नंबर के होते हैं. इस प्रकार 200 नंबर के कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा हल करने के लिए 60 मिनट यानी एक घंटे का समय दिया जाता है. जो कैंडिडेट्स ये चरण पास कर लेते हैं, उन्हें अगले चरण यानी टियर 2 में शामिल होना होता है. टियर टू पास करने के बाद ही चयन अंतिम होता है.

निगेटिव मार्किंग भी होती है

टियर टू और टियर वन परीक्षा की तैयारी साथ शुरू करना एक बेहतरीन आइडिया है. टियर वन में गलत जवाब देने पर 0.5 मार्क्स कट भी जाते हैं. इसलिए ध्यान रखें कि जो जवाब आता है केवल उसे ही अटेम्पट करें. टियर टू में भी दो पेपर होते हैं, इसमें पेपर वन सभी के लिए कंपलसरी होता है. जबकि पेपर टू पद के मुताबिक आयोजित किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: NIA में नौकरी पाने का शानदार मौका, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget