एक्सप्लोरर

Schools Closed: इस राज्य में 22 जुलाई तक बंद हुए स्कूल, जानें बाकी जगहों पर क्या है छुट्टी का अपडेट

Schools Closed In HP: लैंड स्लाइड और बाढ़ के खतरे को देखते हुए इस राज्य के कुछ जिलों में स्कूल 22 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं. और कहां-कहां स्कूल बंद हुए हैं, आइये जानते हैं.

Himachal Pradesh Schools Closed: बारिश से मची तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली, से लेकर उत्तराखंड तक लाखों जिंदगियां बाढ़ की मार से अस्त व्यस्त हो गईं. इसी वजह से जगह-जगह पर कई-कई दिनों के लिए स्कूल भी बंद करने पड़े. इस संबंध में ताजा अपडेट ये है कि हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों के स्कूल लैंडस्लाइड और बाढ़ के खतरे को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं. सरकार ने इस संबंध में आदेश पारित किया है. ये ऑर्डर किन्नौर जिले के डिप्टी कमिशनर ने निकाला है. इसके तहत सभी गवर्नमेंट, प्राइवेट स्कूल, प्री स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 22 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे. उपमंडल निचार और तहसील नंगला के सभी स्कूलों पर ये आदेश लागू होता है.

क्या लिखा है ट्वीट में

इस बाबत किन्नौर डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिशनर ने ट्वीट किया है. इसमें लिखा है कि, लैंडस्लाइड और बाढ़ के खतरे को देखते हुए उपमंडल निचार और तहसील नंगला के सभी गवर्नमेंट, प्राइवेट स्कूल, प्री स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 20 से 22 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे.

आगे की जानकारी के लिए स्कूल के संपर्क में रहें

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बारिश से मची तबाही में करीब 108 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे. इसी हफ्ते तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए और कई वाहन डैमेज हो गए. ये कुल्लू के किया गांव में हुआ. इसी वजह से सावधानी रखते हुए स्कूलों को बंद किया जा रहा है. इतना ही नहीं स्कूल के स्टाफ, पैरेंट्स और बच्चों को ये सलाह भी दी गई है कि आगे स्कूल कब खुलेंगे ये अपडेट जानने के लिए स्कूल के संपर्क में रहें. अगर हॉलिडे बढ़ते हैं तो इस बारे में जानकारी पाने के बाद ही घर से निकलें.

मुंबई और तेलांगना में भी स्कूल बंद

मुंबई के स्कूल भी आज यानी 20 जुलाई के दिन बंद रखे गए हैं. यहां भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ऐसा किया गया है. आईएमडी ने कुछ जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और कुछ के लिए येलो अलर्ट. इसी तरह तेलांगना सरकार ने दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार के दिन स्कूल बंद कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: EMS में 6000 पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET रिजल्ट में NTA पर फिर सवाल, छात्रा बोली- 668 की जगह मिले 11 अंक
NEET रिजल्ट में NTA पर फिर सवाल, छात्रा बोली- 668 की जगह मिले 11 अंक
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास पर्सेंटेज, छात्रों को राहत
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास पर्सेंटेज, छात्रों को राहत
AIBE में लगातार तीसरी बार घटा पास प्रतिशत, इसके पीछे क्या है वजह?
AIBE में लगातार तीसरी बार घटा पास प्रतिशत, इसके पीछे क्या है वजह?
Success Story: मां-बेटे का कमाल, ठेकुआ बेचकर खड़ा किया 15 करोड़ का बिजनेस
मां-बेटे का कमाल, ठेकुआ बेचकर खड़ा किया 15 करोड़ का बिजनेस

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget