एक्सप्लोरर

SBI Clerk Exam Date 2025: SBI ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की जारी की डेट, इस दिन होगा एग्जाम

SBI Clerk Exam: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्री परीक्षा की तारीखें 20, 21 और 27 सितंबर तय की हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

SBI Clerk Exam Date 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. बैंक की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगा. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6589 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

इस भर्ती में उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा एक घंटे की होगी और इसमें 100 सवाल होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी और अंत में चयनित उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी. इन तीनों चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार को नौकरी मिलेगी.

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब चार से पांच दिन पहले जारी किया जाएगा. यानी संभावना है कि 15 सितंबर के बाद कभी भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड सिर्फ एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा और इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन?

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 5 अगस्त 2025 को जारी किया गया था. आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चली थी. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है.

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक की डिग्री तय की गई थी. उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए थी. हालांकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी और एसटी वर्ग को 5 साल तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की आयु में छूट दी गई थी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ा था, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई थी.

परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. इसमें हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा. परीक्षा में समय प्रबंधन बेहद अहम होगा. प्रारंभिक परीक्षा के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा और फिर मुख्य परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें - NSE के चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास को कितनी मिलेगी सैलरी, क्या इन्हें मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget