एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया का दीवाना था, 2 साल तक रहा दूर, तब सर्वेश मेहतानी बना IIT JEE टॉपर

नई दिल्लीः आईआईटी जेईई एडवांस के कल घोषित हुए नतीजों में सर्वेश मेहतानी ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होना हमेशा उनका लक्ष्य था. मेहतानी के पिता आयकर विभाग में अधिकारी हैं.

यह पूछने पर कि क्या कभी उन्होंने इस परीक्षा का टॉपर बनने के बारे में सोचा था, इस पर मेहतानी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा टॉप 10 में शामिल होना चाहता था.’’ यह पूछने पर कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए वह क्या करते थे, इस पर मेहतानी ने कहा, ‘‘मैंने टीवी पर कार्टून देखे और गाने सुने. नॉवेल पढ़ने और बैडमिंटन खेलने ने भी मुझे शांत और एकाग्रचित बनाए रखने में मदद की.’’ मेहतानी की बड़ी बहन भी इंजीनियरिंग कर रही हैं. मेहतानी ने 12वीं में 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फिजिक्स और मैथ्स में 95 फीसदी अंक और कैमिस्ट्री में 97 फीसदी मार्क्स हासिल किए. मेरा पसंदीदा सब्जेक्ट मैथ्स है.’’ मेहतानी आईआईटी बॉम्बे में कम्प्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं.

सफलता के मंत्र के बारे में पूछे जाने पर मेहतानी ने कहा, ‘‘लक्ष्य को लेकर कड़ी मेहनत, सुनियोजित तरीके से पढ़ाई करना और एकाग्रचित रहना. मेरे जूनियर्स के लिए मेरा संदेश है कि शांत, सुनियोजित रहे और कड़ी मेहनत करें.’’

चंडीगढ़ के कई छात्रों ने इस साल नाम रौशन किया है. इनमें से दो लड़कियों भूमि सावंत, मन्नत लूथरा और आदित्य जैन के नाम सीबीएसई की 12वीं कक्षा के टॉपरों में शामिल हैं. तीनों स्टूडेंट्स ने कहा था उन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण, प्रतिबद्धता और खुद को ‘‘सोशल मीडिया से दूर रखकर’’ लक्ष्य हासिल किया.

मेहतानी ने भी कहा कि वे पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया से दूर हैं. मेहतानी ने कहा, ‘‘मैंने पिछले दो साल से अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं किया. मैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा सकता था लेकिन जो कर सकते हैं उन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल करना चाहिए. पिछले दो सालों में मैं अपने ज्यादा शौक पूरे नहीं कर पाया. मैंने दोस्तों के साथ घूमना भी बंद कर दिया था.’’

यह पूछने पर कि रोज कितनी देर पढ़ाई की, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘स्कूल कोचिंग के अलावा मैंने 5 से 6 घंटे पढ़ाई की. छुट्टी के दिन मैंने 8-10 घंटे पढ़ाई की होगी.’’ मेहतानी आमिर खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ से भी प्रेरित हैं.

इंफोसिस के सह संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति को अपना आदर्श मानने वाले सर्वेश मेहतानी ने कहा, ‘‘जब मैं आठवीं क्लास में था तब यह फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म के ज्यादातर कैरेक्टर्स ने मुझे प्रेरित किया.’’ उसके पिता परवेश मेहतानी आयकर अधिकारी हैं और मां आईटीआई पंचकुला में प्लेसमेंट अधिकारी हैं.

अपने बेटे की सफलता से खुश पिता परवेश मेहतानी ने कहा, ‘‘उसने हमेशा अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया.’’ उन्होंने अपने बच्चे पर अकादमिक सफलता के लिए दबाव डालने वाले अभिभावकों के लिए कहा, ‘‘बच्चों पर दबाव डालने से कुछ हासिल नहीं होगा. हमें अपने बच्चों को अपने सपने पूरे करने में मदद करनी चाहिए.’

आईआईटी ज्वाइंट इंजिनियरिंग इंट्रेंस एक्जाम हर साल आईआईटी संस्थान में दाखिले के लिए आयोजित किए जाते हैं. ये देश का सबसे प्रतिष्ठित इंजिनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget