एक्सप्लोरर

सैयारा या धड़क-2... जानें किस मूवी के एक्टर हैं ज्यादा पढ़े-लिखे?

'सैयारा' और 'धड़क 2' के सितारों में कौन है सबसे पढ़ा-लिखा? जानें अहान पांडे, अनीत पड्डा, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की एजुकेशन...

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड को दो नए चेहरे मिले अहान पांडे और अनीत पड्डा. वहीं दूसरी ओर, 'धड़क 2' के चर्चित सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी पहले ही अपने अभिनय से दर्शकों को लुभा चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों के सितारे पढ़ाई में कितने आगे हैं? आइए जानते हैं...

अहान पांडे

अहान पांडे जाने-माने कारोबारी चिक्की पांडे के बेटे हैं और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन. उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से की. स्कूल के समय से ही उन्हें अभिनय का शौक था और वे स्कूल नाटकों में हिस्सा लेते थे.

इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स और सिनेमैटिक आर्ट्स में डिग्री ली. इस दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और एडिटिंग जैसी तकनीकी चीजों पर भी फोकस किया. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने मर्दानी 2, रॉक ऑन 2 और द रेलवे मैन जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया.

अनीत पड्डा

अनीत पड्डा का जन्म 2002 में अमृतसर में हुआ. उनके पिता कारोबारी थे और मां एक अध्यापिका. उन्होंने स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल, अमृतसर से स्कूलिंग की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के जेसस एंड मैरी कॉलेज से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन किया.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

सिद्धांत चतुर्वेदी

धड़क 2 के हीरो सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है. वह सीए की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन बीच में ही उसे छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में आ गए. अपनी मेहनत और हुनर से उन्होंने गली बॉय और बनारस जैसी फिल्मों में खुद को साबित किया.

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी का जन्म दिल्ली में हुआ लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड के चमोली जिले से हैं. उन्होंने डीपीएस फिरोजाबाद से स्कूलिंग की और फिर श्री अरविंदो कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया. इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग में ट्रेनिंग ली.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget