एक्सप्लोरर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 में एग्जाम के दिन के लिए जारी किए ये खास निर्देश

RPSC ने RAS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वहीं इस बार RPSC ने कई कड़े निर्देश भी एस्पिरेंट्स के लिए जारी किए हैं. ऐसे में अगर आप पेपर देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये निर्देश.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जो दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगी. RPSC ने 30 जनवरी 2025 को इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं.

RAS प्रीलिम्स परीक्षा की जानकारी

इस परीक्षा में एक ही पेपर होगा, जो अब्जेक्टिव टाइप का होगा और इसमें कुल 200 अंक होंगे. यह परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाती है. इसका मानक स्नातक डिग्री स्तर का होगा. परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी.

RPSC RAS प्रीलिम्स परीक्षा 2024: परीक्षा के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान 

-समय पर पहुंचे: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
   
-सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया से गुजरना होगा. 

-पहचान पत्र लाना जरूरी: उम्मीदवारों को पहचान के लिए अपना कलर्ड और असली आधार कार्ड लेकर आना होगा. यदि आधार कार्ड की फोटो पुरानी या स्पष्ट नहीं है, तो उम्मीदवार को अन्य कोई फोटो पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड लेकर आना होगा, जिसमें स्पष्ट और नई फोटो हो.

-एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

-आंसर कॉपी का पांचवां विकल्प: सभी उम्मीदवारों को आंसर कॉपी के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय मिलेगा. 

RAS प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

-सबसे पहले, उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं. 

-वेबसाइट के होमपेज पर "RAS Prelims Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें. 

-इसके बाद एक नई पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी भरनी होगी. 

-लॉगिन करने के बाद, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. 

-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लेकर रखें.

भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

यह भर्ती कुल 733 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस प्रक्रिया की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 19 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गई थी. उम्मीदवार RPSC की वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CGPSC PCS Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के PCS Prelims का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे कर सकेंगे डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget