एक्सप्लोरर

UPSSSC Excise Constable Result: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 का रिजल्ट घोषित, upsssc.gov.in पर करें चेक

UPSSSC Excise Constable Result: यूपीएसएसएससी ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. कैंडिडेट्स upsssc.gov.in से चेक कर सकते हैं.

UPSSSC Excise Constable Exam 2016 Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग {UPSSSC} ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. उतर प्रदेश आबकारी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में सफल घोषित किये गए हैं उन्हें अब शारीरिक परीक्षा में शामिल होना है. शारीरिक परीक्षा के लिए 4902 कैंडिडेट्स को  योग्य घोषित किया गया है.

यूपीएसएसएससी आबकारी पुलिस भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम हाईकोर्ट इलाहबाद के अधीन घोषित किया गया है.  इसलिये हाईकोर्ट का जो फैसला आएगा वही माना जायेगा. आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिजल्ट घोषित करने  का फैसला लिया गया.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी पुलिस भर्ती स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2016 को किया था. इस परीक्षा में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. सत्ता परिवर्तन के बाद इस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया गया था. इसके बाद इसे सतर्कता जांच के लिए आदेश दे दिया गया. हालाँकि सतर्कता जान में धांधली की पुष्टि नहीं हुई. तो इस आबकारी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ हो गया. परन्तु इसी बीच कुछ कैंडिडेट्स हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दायर कर दी. अब जाकर हाईकोर्ट के आदेश पर इस परीक्षा के नतीजे जारी किये गए.

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन ने परीक्षा के नतीजे जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जो कैंडिडेट्स शारीरिक परीक्षा के लिए पात्र घोषित किये गए हैं उन्हें इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी.

विदित हो कि इस परीक्षा योजना के मुताबिक़ स्क्रीनिंग परीक्षा के मार्क्स शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स में शामिल नहीं किये जायेंगें. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 405 पदों पर आबकारी पुलिस की भर्ती की जानी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
दिल्ली: थप्पड़ कांड में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन
दिल्ली: थप्पड़ कांड में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन
Embed widget