एक्सप्लोरर

UP PCS Result: कब तक जारी होगा उत्तर प्रदेश पीसीएस 2018 फाइनल रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश पीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू के बाद जल्द ही जारी किया जा सकता है. संभव है कि यह फाइनल रिजल्ट उत्तर प्रदेश पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा शुरू होनेके पूर्व घोषित कर दिया जाये.

UP PCS Result Final: यूपीपीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू होने के बाद जल्द ही जारी किया जा सकता है. जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपीपीसीएस-2018 का इंटरव्यू  7 अगस्त को समाप्त हो जायेगा. उसके बाद यह रिजल्ट तैयार कर अगले कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है क्योंकि यूपीपीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा भी अगस्त माह में शुरू होने वाली है. इस आधार पर कहा जा सकता है कि यूपीपीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट 7 अगस्त के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. हालाँकि आयोग ने यूपीपीसीएस-2018 फाइनल रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है.

यूपीपीसीएस-2018 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को यूपीपीसीएस-2018 के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया. जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू का यह कार्य 13 जुलाई 2020 से शुरू होगा और 07 अगस्त 2020 तक चलेगा. आयोग ने इंटरव्यू कार्यक्रम जारी करने के साथ ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इंटरव्यू लेटर भी अपलोड कर दिया है. ऐसे अभ्यर्थी जो इंटरव्यू देने जा रहे हैं वे इस इंटरव्यू लेटर पर अपनी ऑनलाइन सूचनाएं 07 जुलाई 2020 के दोपहर से भर सकते हैं. इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन भरी गई सूचनाओं का प्रिंट जरूर निकाल लें क्योंकि इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को अन्य अभिलेख के साथ इसे भी साथ ले जाना अनिवार्य है.

दो शिफ्टों में होगा यूपीपीसीएस-2018 के इंटरव्यू

आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू का यह कार्य 13 जुलाई 2020 से शुरू होकर 07 अगस्त 2020 तक चलेगा. अगर इंटरव्यू की अवधि के बारे में देखें तो आयोग का यह इंटरव्यू कुल 26 दिनों तक चलेगा. यह इंटरव्यू रोज दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहले शिफ्ट का यह इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे से जबकि दूसरे शिफ्ट का इंटरव्यू दोपहर 12:00 से आयोजित किया जाएगा. आपको यहां यह भी बता दें कि यह इंटरव्यू कुल 984 पदों के लिए कराया जा रहा है और इस इंटरव्यू में कुल 2669 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.

क्या खास है यूपीपीसीएस-2018 के इंटरव्यू में?

13 जुलाई 2020 से शुरू हो रहे यूपीपीसीएस-2018 का यह इंटरव्यू कई मायने में ख़ास है. जैसे- पहली बार आयोग की इस परीक्षा में 04 पदों के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. दूसरी बात यह है कि जिस प्रकार से आयोग ने इंटरव्यू का इतना व्यस्त कार्यक्रम जारी किया है उसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अगर सब-कुछ ठीक-ठाक रहा तो पीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट, पीसीएस–2019 की मेंस परीक्षा के पहले घोषित कर दिया जाएगा. अगर ऐसा संभव हो जाता है तो पीसीएस–2019 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या का दबाव कुछ कम हो जाता क्योंकि पीसीएस-2019 की मेंस परीक्षाएं भी 25 अगस्त 2020 से शुरू हो रही हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget