एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: छात्र ने आंसरशीट में बयां की दरभारी दास्तां, कहा मुझे पास करने की मेहरबानी करें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है. परीक्षार्थी कापियों में उत्तर की जगह लिख रहें अपनी दर्दभरी कहानी, और कर रहें हैं पास करने की गुजारिश.

UP Board Result 2020: जिले के चार मूल्यांकन केन्द्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा का कापियों मूल्यांकन चल रहा है. उत्तर पुस्तिकाओं में सही उत्तर की जगह पर अजीबोगरीब उत्तर लिखा मिल रहा है. इंटरमीडिएट हिंदी की एक कापी में स्टूडेंट ने अपनी दर्दभरी दास्तां लिख दी और पास करने का निवेदन किया है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य 5 मई 2020 से शुरू हो गया है. प्रदेश के ग्रीन जोन में यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं  में परीक्षार्थियों ने उत्तर के स्थान पर अपनी दर्दभरी कहानी लिखी है और परीक्षकों से पास करने की अपील भी की है.

उदित नारायण इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर एक परीक्षक इंटर के हिन्दी विषय की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर रहे थे. इस दौरान एक परीक्षार्थी की उतर पुस्तिका खुली तो उसमें परीक्षार्थी ने प्रश्न के उत्तर की जगह पर लिखा था, ''सर मैं बहुत गरीब और अनाथ हूं. दुश्मनों ने मेरे परिवार के सभी लोगों को मारकर मेरी जमीन छीन ली. मैं मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता हूं. मुझे पास कर दो, आपकी बहुत मेहरबानी होगी.'' परीक्षकों का कहना है कि इसके अलावा कई अन्य कापियों में भी मार्मिक ढंग से पास करने की गुजारिश की गई है.

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अपने नियत समय पर समाप्त हो गई थी. कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण मूल्यांकन कार्य 17 मार्च को स्थगित कर देना पड़ा.  5 मई के पहले कई बार मुल्यांकन कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई परन्तु लॉकडाउन के कारण बार -बार मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा. मुल्यांकन कार्य की तेजी को देखते हुए सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यूपी बोर्ड 10वीं & 12वीं का रिजल्ट जून के अंत तक घोषित किया जा सकता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget