एक्सप्लोरर

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 97.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने क्लियर किया एग्जाम

Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पीएसईबी दसवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया. इस बार कुल 97.24 प्रतिशत रहे नतीजे.

Punjab Board PSEB 10th Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट पीएसईबी हेडक्वार्ट्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज किया गया. ये भी जान लें कि हमेशा की तरह पंजाब बोर्ड के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं पर रिजल्ट देखने कि लिए लिंक कल यानी 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को एक्टिव होगा. इसे चेक करने के लिए आपको पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – pseb.ac.in.

प्रोविजनल होगी मार्कशीट

पंजाब बोर्ड दसवीं के छात्र ये भी जान लें कि वेबसाइट पर जारी स्कोरकार्ड प्रोविजनल है और फाइनल मार्कशीट के लिए उन्हें स्कूल से संपर्क करना पड़ेगा. कुछ दिनों बाद वे फाइनल मार्कशीट अपने स्कूल से कलेक्ट कर सकते हैं.

इतने छात्रों को थी रिजल्ट की प्रतीक्षा

बता दें कि पीएसईबी द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक पंजाब बोर्ड दसवीं में इस बार 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया है. परीक्षा 3808 केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसके नतीजे आज जारी किए गए हैं.

ये डिटेल भी हुए हैं जारी

नतीजों के साथ ही पंजाब बोर्ड के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, विषयों के हिसाब से पास प्रतिशत आदि की भी घोषणा की गई है. इस साल एग्जाम फरवरी और मार्च महीने में आयोजित हुए थे. परीक्षा 13 फरवरी को शुरू हुई थी और 5 मार्च तक चली थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी जिसकी टाइमिंग थी सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक की.

इतने मार्क्स पर होते हैं पास

पंजाब बोर्ड दसवीं की परीक्षा पास करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने हर विषय में अलग-अलग कम से कम 33 परसेंट मार्क्स और ओवरऑल कम से कम 33 परसेंट मार्क्स पाए हों.

जो कैंडिडेट एक या अधिकतम दो विषयों में परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा. इसके फॉर्म कुछ समय बाद वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एग्जाम के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, इस डेट पर होगी परीक्षा  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget