एक्सप्लोरर

MP Board 10th,12th Result 2024: नतीजे घोषित, इस साल ये बने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर, यहां देखें लिस्ट

MP Board Toppers: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में किन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है और उनके कितने मार्क्स आए हैं, जानते हैं.

MP Board Result 2024 Toppers: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज किया गया. इस दौरान कितने स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया, टॉपर कौन रहे, ये सब जानकारियां भी दी गईं. इस बार एमपी बोर्ड दसवीं में कुल 58.10 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की. वहीं बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 64.49 गया. दसवीं में टॉप किया अनुष्का अग्रवाल ने और बारहवीं के टॉपर जयंत यादव रहे.

10वीं क्लास के टॉपर

  • अनुष्का अग्रवाल- 495/500
  • रेखा रेबारी- 493/500
  • इश्मिता तोमर- 493/500
  • स्नेहा पटेल- 493/500
  • सौरभ सिंह- 492/500

12वीं आर्ट्स के टॉपर

  • जयंत यादव- 487/500
  • कुलदीप मेवाड़ा- 486/500
  • निशा भारती- 484/500

12वीं के अन्य टॉपर्स  

  • विज्ञान और गणित की परीक्षा में अंशिका मिश्रा ने 493 अंक प्राप्त कर टॉप किया है.
  • वाणिज्य में मुस्कान दांगी ने 493 नम्बर हासिल किए हैं.
  • जीव विज्ञान में सना अंजुम ने 487 अंक प्राप्त किए हैं.
  • कृषि में विनय पांडे ने 480 अंक प्राप्त किए हैं.   

इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं चेक

रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं और कुछ ही देर में लिंक भी एक्टिव हो जाएगा. इन्हें चेक करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं. mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.

कौन बना पिछले साल टॉपर

साल 2023 में दसवीं में मृदुल पल ने टॉप किया था. उनके 500 में 494 अंक आए थे. वहीं दूसरे स्थान पर प्राची रहीं जिनके 493 मार्क्स आए और तीसरे स्थान पर अनुभव गुप्ता रहे, जिनके 492 मार्क्स आए थे. टॉपर्स को ईनाम में ई-स्कूटी और लैपटॉप दिया गया था.

बारहवीं के टॉपर

बारहवीं में पिछले साल प्रिंसि खेमासरा ने 492 अंकों के साथ कॉमर्स में टॉप किया था. अनुज कुमार ने 494 अंकों के साथ एग्रीकल्चर में, मौलि नेमा ने 489 अंकों के साथ ह्यूमेनिटीज में, विकास ने 491 अंकों के साथ साइंस-बायो में, नारायण शर्मा ने 488 अंक के साथ साइंस-मैथ्स मं और कंचन ने 460 अंकों के साथ फाइन आर्ट्स और होम साइंस में टॉप किया था.

पिछले सालों में कैसे रहे नतीजे

पिछले सालों में एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे कुछ ऐसे रहे.

दसवीं का रिजल्ट

साल 2023 – 63.21%

साल 2022 – 59.54%

साल 2021 – 100%

साल 2020 – 62.84%

साल 2019 – 61%

कैसा रहा बारहवीं का रिजल्ट

साल 2023 – 55.28%

साल 2022 – 72.72%

साल 2021 – 100%

साल 2020 – 68.81%

साल 2019 – 72.37% 

यह भी पढ़ें: अगर क्रैश हो जाए वेबसाइट तो ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट, यहां जानें आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget