एक्सप्लोरर

KCET 2021: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का परिणाम आज , इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

KCET 2021 Result: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का परिणाम आज जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर शाम 4 बजे के बाद अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे.

कर्नाटक एग्जाम अथॉरिटी (KEA) द्वारा कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2021)  का रिजल्ट 20 सितंबर 2021 यानी आज शाम 4 बजे तक जारी किया जाएगा. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.inपर जाकर अपना KCET 2021 रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने KCET 2021 परिणाम तिथि और समय की घोषणा की है.

28 और 29 अगस्त को आयोजित की गई थी KCET 2021 परीक्षा
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGCET 2021) 28 और 29 अगस्त को आयोजित किया गया था. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक थी.  पेपर चार विषयों के लिए आयोजित किया गया था-जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान और प्रत्येक पेपर 60 मार्क्स का था.

KCET 2021 परिणाम कैसे करें चेक

  • KCET 2021 की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं.
  • KCET परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें.
  • KCET परिणाम 2021 स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • KCET परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें.

 आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है
KEA ने KCET 2021 की आंसर-की पहले ही जारी कर दी है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर उसे एक्सेस भी कर सकते हैं. फिजिक्स कैमेस्ट्री और मैथ्स विषयों में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर KCET 2021  की मेरिट तैयार की जाएगी. यदि दो या दो से ज्यादा छात्र समान रैंक प्राप्त करते हैं, तो KEA द्वारा इंटर मेरिट का निर्धारण किया जाएगा.

परिणाम के बाद आयोजित की जाएगी काउंसलिंग
परिणाम घोषित होने के बाद, KEA KCET 2021 काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. काउंसलिंग पांच चरणों ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया, सीट आवंटन और प्रवेश आदेश जारी करना के माध्यम से आयोजित की जाएगी.
यूजीसीईटी 2021 क्वालिफाई करने वाले छात्रों को कर्नाटक राज्य के विभिन्न संस्थानों और कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग, वास्तुकला, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, पशु चिकित्सा, कृषि विज्ञान, बी फार्मा और अन्य पेशेवर स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा.
 
 ये भी पढ़ें

CTET 2021 Registration: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आज से करें आवेदन, 19 अक्टूबर है लास्ट डेट 

JNUEE 2021: जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 2021 आज से शुरू, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget