एक्सप्लोरर

CTET 2021 Registration: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आज से करें आवेदन, 19 अक्टूबर है लास्ट डेट  

CBSE CTET 2021 Registration: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 यानी आज से शुरू हो गई है. सीबीएसई द्वारा CTET 2021 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ध्यान दें कि CTET 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-आवेदन करने की आखरी डेट 19 अक्टूबर है. वहीं 20 अक्टूबर ( दोपहर 3:30 ) तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.

CTET 2021 महत्वपूर्ण तारीख

  1. CTET 2021 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 20 सितंबर 2021
  2. CTET 2021 आवेदन की अंतिम तारीख- 19 अक्टूबर 2021
  3. CTET 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 20 अक्टूबर 2021 दोपहर 3:30 तक
  4. CTET 2021 परीक्षा की तारीख- 16 दिसंबर 2021 से लेकर 13 जनवरी 2022 तक

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
सीटेट के प्राइमरी स्टेज (कक्षा 1 से 5) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed), बैचलर इन एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) या बीएड (B.Ed) का डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए.
वहीं सीटेट के सेकेंडरी स्टेज (कक्षा 6 से 8) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ बीएड (B.Ed) या इसके समकक्ष कोई डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए.

CTET 2021 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध CBSE CTET  2021 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें या खुद को रजिस्टर करें.
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अब सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका आवेदन पत्र जमा हो गया है.
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत लिए उसी की एक हार्ड कॉपी लेकर रख लें.

 CTET परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुल्क
CTET परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले जनरल और OBC कैटेगरी के उम्मीदावरों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए जमा करने होंगे वहीं दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. एससी / एसटी/ दिव्यांग उम्मीदावरों को एक पेपर के लिए 500 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे वहीं दोनो पेपर के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

CTET क्वालिफाई कैंडिडेट्स देश के किसी भी सेंट्रल स्कूल में कर सकते हैं टीचिंग
देश में शिक्षक बनने के लिए और केंद्रीय स्कूलों में पढ़ाने की योग्यता प्राप्त करने के लिए  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बाकी राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा की तुलना में भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं. दरअसल CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देश भर के किसी भी केंद्रीय स्कूल में पढ़ा सकते हैं.   CBSE ने एक नोटिस के जरिए जानकारी दी  कि  CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जा सकता है. इसे लेकर पूरी जानकारी और स्पष्टीकरण अभी सीबीएसई की ओर से आना बाकी है. CTET के पहले राउंड का आयोजन इस साल 2021 में एक बार हो चुका है और अब दूसरे राउंड का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP ANM Recruitment 2021: यूपी एनएचएम ने 5000 पदों पर निकाली भर्तियां, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

RRC NR Recruitment 2021: उत्तर रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget